rjd mla ritlal yadav start hunger strike for special facility in jail not drink water रीतलाल यादव विशेष सुविधा की मांग पर अड़े, पानी भी छोड़ दिया; जेल में कैसे बिगड़ी राजद विधायक की तबीयत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रीतलाल यादव विशेष सुविधा की मांग पर अड़े, पानी भी छोड़ दिया; जेल में कैसे बिगड़ी राजद विधायक की तबीयत

पटना से सटे दानापुर से राष्ट्रीय जनता पार्टी के विधायक रीतलाल यादव 26 जून से जेल के अंदर अनशन कर रहे थे। इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। विशेष केंद्रीय कारा के अधीक्षक राजीव झा ने बताया कि विशेष सुविधाओं की मांग को लेकर उन्होंने अनशन शुरू किया था।

Wed, 2 July 2025 06:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
रीतलाल यादव विशेष सुविधा की मांग पर अड़े, पानी भी छोड़ दिया; जेल में कैसे बिगड़ी राजद विधायक की तबीयत

बिहार के भागलपुर जेल में बंद राजद विधायक रीतलाल यादव अभी मायागंज स्थित अस्पताल में इलाजरत हैं। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर विशेष केंद्रीय कारा से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैदी वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया है। रीतलाल यादव की पत्नी ने आरोप लगाया था कि जेल के अंदर उनके पति को मारने की साजिश हो रही है। लेकिन अब भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा के अधीक्षक ने बताया है कि आखिर रीतलाल यादव की तबीयत कैसे बिगड़ गई

दरअसल पटना से सटे दानापुर से राष्ट्रीय जनता पार्टी के विधायक रीतलाल यादव 26 जून से जेल के अंदर अनशन कर रहे थे। इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। विशेष केंद्रीय कारा के अधीक्षक राजीव झा ने बताया कि विशेष सुविधाओं की मांग को लेकर उन्होंने अनशन शुरू किया था। उन्हें काफी समझाने की कोशिश की गई पर वे नहीं माने। उन्होंने बताया कि खाना के साथ ही उन्होंने पानी भी छोड़ दिया था। जेल अधीक्षक ने बताया कि खाना पानी छोड़ने के बाद उनके शरीर में शुगर का स्तर काफी कम हो गया और बीपी भी नीचे चला गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद विधायक रीतलाल यादव की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी बोलीं - हत्या की साजिश
ये भी पढ़ें:जेल में बंद रीतलाल यादव के इशारे पर टूटी चहारदीवारी, बिल्डर के संगीन आरोप पर केस
ये भी पढ़ें:रीतलाल यादव के साले समेत 18 पर शिकंजा, पटना पुलिस जब्त करेगी संपत्ति

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार-मंगलवार की देर रात अचानक यह खबर सामने आई थी कि जेल में बंद राजद विधायक रीतलाल यादव की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उनकी पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में रीतलाल यादव की पत्नी यह कहती हुई नजर आ रही थीं कि उनके पति को जेल में मारने की साजिश रची जा रही है।

आपको बता दें कि रीतलाल यादव पर एक बिल्डर कुमार गौरव ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी थी। विधायक रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल को पटना की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। दानापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजद विधायक और उनके तीन अन्य सहयोगियों- चिक्कू यादव, पिंकू यादव और श्रवण यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण और उत्तर में ठनका से आफत, दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट;कैसा रहेगा मौसम

रीतलाल यादव ने जताई थी हत्या की आशंका

रीतलाल यादव ने उस वक्त अपनी हत्या की आशंका जताते हुए कहा था कि मैं राजनीतिक साजिश का शिकार हूं। मेरी जान को खतरा है। मेरी हत्या हो सकती है। अगर मैं जिंदा रहा तो जमानत के लिए कागजात दाखिल करूंगा। कुछ अधिकारी मेरे खिलाफ हैं। मैं दोहराता हूं। मेरी जान को खतरा है।

विधायक रीतलाल यादव ने यह भी कहा था कि पिछले कई महीने से मेरी हत्या की कोशिश चल रही है। मुझे खत्म करने के लिए कुछ अधिकारियों ने मेरे प्रतिद्वंद्वियों को एक अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में नेत्रहीन छात्रा से 2 साल तक रेप, IG का आदेश- केस का हो स्पीडी ट्रायल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।