new case registered on rjd mla ritlal yadav after builder serious allegation जेल में बंद रीतलाल यादव के इशारे पर टूटी चहारदीवारी, बिल्डर के संगीन आरोप पर केस; विधायक की पत्नी क्या बोलीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जेल में बंद रीतलाल यादव के इशारे पर टूटी चहारदीवारी, बिल्डर के संगीन आरोप पर केस; विधायक की पत्नी क्या बोलीं

बिल्डर ने पूर्व में भी विधायक के पर रंगदारी सहित अन्य आरोप लगाये थे। बिल्डर का आरोप है कि एक जमीन उन्होंने एग्रीमेंट कराई थी। इसी जमीन पर वे आवासीय भवन बनवा रहे थे। विधायक के इशारे पर निर्माणाधीन बाउंड्री तोड़ दी गई।

Tue, 24 June 2025 06:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
जेल में बंद रीतलाल यादव के इशारे पर टूटी चहारदीवारी, बिल्डर के संगीन आरोप पर केस; विधायक की पत्नी क्या बोलीं

पटना से सटे दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव पर फिर एक बड़ा आरोप लगा है। इस बार उन पर निर्माणाधीन चहारदीवारी को तोड़वाने का आरोप बिल्डर राकेश रंजन ने लगाया है। बिल्डर ने खगौल थाने में विधायक सहित पांच पर नामजद केस दर्ज किया है। केस दर्ज होते ही पटना के सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह ने रविवार की रात 12 बजे विधायक रीतलाल के कोथवां स्थित आवास समेत अन्य आरोपितों के घर छापेमारी कर दी। देर रात तक चली छापेमारी के दौरान सभी आरोपित फरार मिले। विधायक खुद इस वक्त भागलपुर जेल में बंद हैं।

सिटी एसपी पश्चिमी ने बताया कि जिन आरोपितों के नाम केस में दर्ज है, उनके खिलाफ पुलिस वारंट लेगी। इसके बाद इश्तेहार फिर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी। दरअसल, बिल्डर ने पूर्व में भी विधायक के पर रंगदारी सहित अन्य आरोप लगाये थे। बिल्डर का आरोप है कि एक जमीन उन्होंने एग्रीमेंट कराई थी। इसी जमीन पर वे आवासीय भवन बनवा रहे थे। विधायक के इशारे पर निर्माणाधीन बाउंड्री तोड़ दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर में विशेष बारिश, दक्षिण में भी बरसात; बिहार में कब तक बरसते रहेंगे बदरा

उस जगह काम करने वालों को धमकी भी दी गई है। इसका पता चलने के बाद बिल्डर ने पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना दी। फिर विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में पटना पुलिस रीतलाल यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कर सकती है। इसके पहले भी उन पर खगौल थाने में ही केस दर्ज किया गया था। वहीं दूसरी ओर सोमवार को भी पटना पुलिस की टीम ने इस मामले में नामजद आरोपितों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की।

विधायक की पत्नी बोली- फंसाया जा रहा

दूसरी ओर इस मामले के सामने आने के बाद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उनके पति को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। बाउंड्री उनके पति के इशारे पर नहीं टूटी बल्कि वह खुद से गिर गयी है।

सिटी एसपी पूर्वी, भानू प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपितों की तलाश जारी है। हमारी टीम उन्हें पकड़ने के लिये लगातार छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नैवेद्यम के नाम पर महावीर मंदिर के लाखों रुपए हड़पे, कारोबारी पर केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।