patna police will seize property of ritlal yadav brother in law and others रीतलाल यादव के साले समेत 18 पर शिकंजा, पटना पुलिस जब्त करेगी संपत्ति, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रीतलाल यादव के साले समेत 18 पर शिकंजा, पटना पुलिस जब्त करेगी संपत्ति

पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद बीते 17 अप्रैल को रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। बिल्डर से रंगदारी मामले में रीतलाल, उनके भाई पिंकू यादव और साला चिक्कू यादव फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं।

Sun, 22 June 2025 05:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
रीतलाल यादव के साले समेत 18 पर शिकंजा, पटना पुलिस जब्त करेगी संपत्ति

पटना पुलिस ने अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले बदमाशों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पश्चिम नगर पुलिस ने ऐसे 18 आरोपितों की सूची तैयार की है। इनमें दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव के साले शैलेंद्र उर्फ चिक्कू का नाम भी शमिल है। पुलिस ने कुर्की का प्रस्ताव न्यायालय को भेजा है। कोर्ट से आदेश मिलते ही सभी की संपत्ति जब्त की जाएगी। एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पटना पुलिस अपराधियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 107 के अनुसार कार्रवाई कर रही है।

बिल्डर कुमार गौरव से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में विधायक रीतलाल और उनके सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मुकदमा के बाद से ही आरोपित फरार चल रहे थे। छापेमारी में आरोपितों के ठिकाने से लाखों रुपये नकद सहित 77 लाख के ब्लैंक चेक, 14 डीड और एग्रीमेंट, 17 चेक बुक इत्यादि बरामद हुए थे। पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद बीते 17 अप्रैल को रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। बिल्डर से रंगदारी मामले में रीतलाल, उनके भाई पिंकू यादव और साला चिक्कू यादव फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साधु यादव से माफी नहीं मांगूंगा, 'Damaging Claims' पर मिला नोटिस तो बोले लेखक

इनकी संपत्ति की होगी कुर्की

खगौल-शैलेंद्र उर्फ चिक्कू, दानापुर- राजवल्लभ कुमार, पिपलावां- नलिन कुमार उर्फ लनिन कुमार, नौबतपुर-कुणाल कुमार, इमामगंज-मो. फरीद खान उर्फ राजू खान, मो, फरीद खान, मो. आफताब खान, फुलवारीशरीफ-अमित कुमार, इंद्रदेव पासवान, रानीतालाब-गौतम कुमार उर्फ सोल्डी, संजय कुमार, दुल्हिनबाजार-नंदू यादव, विक्रम-मृणाल कुमार, नीरज कुमार उर्फ पन्नू, मनेर-रामप्रवेश सिंह, विष्णु दयाल सिंह, उमाशंकर सिंह उर्फ सिपाही राय, नेउरा-चिंटू कुमार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के किशनगंज, चंपारण समेत 7 जिलों में भारी बारिश, कहां ठनका का येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस पर महिलाओं का अटैक, ईंट-पत्थर से मारा; पटना में खूब हंगामा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।