retired army jawan dead in a road accident angry people beat policemen in west champaran पुलिसवालों को दौड़ा कर पीटा, बंदूक निकालनी पड़ी; बिहार में रिटायर्ड फौजी की मौत के बाद बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पुलिसवालों को दौड़ा कर पीटा, बंदूक निकालनी पड़ी; बिहार में रिटायर्ड फौजी की मौत के बाद बवाल

इस हादसे में गर्दन का ऊपरी हिस्सा जहां पिचक कर अलग हो गया और उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आक्रोशित लोगों ने वहां पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस को जहां-तहां छिप कर अपनी जान बचानी पड़ी।

Mon, 9 June 2025 11:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
पुलिसवालों को दौड़ा कर पीटा, बंदूक निकालनी पड़ी; बिहार में रिटायर्ड फौजी की मौत के बाद बवाल

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां लौरिया बेतिया मार्ग में पूर्णमासी राम के पंप के समीप ट्रक के चपेट में आने से बाइक चालक एक्स आर्मी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एक्स आर्मी का सिर धड़ से अलग हो गया था। वहीं ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना रविवार के रात की है। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लौरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां एनएच 727 को अवरुद्ध किए आक्रोशितों ने एसआई सुधीर कुमार के साथ बदतमीजी की। हादसे से नाराज लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है।

उन्हें चोटें भी आने की बात कही जा रही है, जहां अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाकर उनका इलाज कराया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार एक अन्य अधिकारी से भी आक्रोशितों ने मारपीट करने की कोशिश की है। किसी तरह वो जान बचाकर वहां से भाग निकलें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोटली में कटा हुआ सिर, कुत्तों ने ढूंढा धड़; बिहार में यहां खौफनाक वारदात
ये भी पढ़ें:शादी का झांसा, सेक्स और फिर 16 साल की छात्रा की पिटाई; बिहार में बड़ा कांड

हालांकि, आक्रोशितों ने उन्हें कुछ दूर तक खदेड़ा भी था। साथ ही कई पुलिसकर्मी भी आक्रोशितों की भीड़ को देखकर अपनी जान बचाने के लिए जहां-तहां छिप गए। कुछ देर के बाद थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने भीड़ के बीच पहुंचकर आक्रोशितों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया और करीब डेढ़ घंटे के बाद एनएच 727 सड़क यातायात के लिए बहाल हुई।

दोनों ओर की सड़कों पर सैकड़ों गाड़ियां खड़ी रही। विदित हो कि बीते रविवार को रात के करीब साढ़े 8 या 9 बजे के करीब हरिनगर चीनी मिल में कार्यरत एक्स आर्मी मंगलेश्वर राय के पुत्र राम कुमार राय (45) बेतिया से रामनगर की ओर बाइक से जा रहे थे कि इसी बीच लौरिया से बेतिया की ओर जा रही ट्रक ने पूर्णमासी राम के पेट्रोल पंप के समीप उन्हें ठोकर मारते हुए उनके सिर को कुचल दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इनकी औकात थी CM आवास में जाने की? डिप्टी सीएम वाले दावे पर भड़के प्रशांत किशोर

हादसे में गर्दन का ऊपरी हिस्सा जहां पिचक कर अलग हो गया और उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया गवर्मेंट अस्पताल भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना, मां-बेटी की गोली मारकर हत्या; पिता भी घायल
ये भी पढ़ें:पटना में कोरोना के 8 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 50 के पार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।