eight new corona virus patient found in patna पटना में कोरोना के 8 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 50 के पार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में कोरोना के 8 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 50 के पार

Corona In Bihar: सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी के लक्षण के बाद पीड़ितों ने कोरोना की जांच कराई थी। नए पीड़ित नेऊरा, दानापुर, दीघा, राजीवनगर, कुम्हरार और कंकड़बाग के हैं। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश ने बताया कि किसी की मौत कोरोना से नहीं हुई है।

Mon, 9 June 2025 07:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में कोरोना के 8 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 50 के पार

Corona In Bihar: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना के आठ नए मरीज रविवार को मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 60 हो गई है। इनमें सक्रिय संक्रमितों की संख्या 39 है, जबकि 21 लोग कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पांच लोग निजी अस्पताल और लैब में जांच कराने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दो मरीजों की जांच एम्स पटना में और एक की एनएमसीएच में हुई थी।

सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी के लक्षण के बाद पीड़ितों ने कोरोना की जांच कराई थी। नए पीड़ित नेऊरा, दानापुर, दीघा, राजीवनगर, कुम्हरार और कंकड़बाग के हैं। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश ने बताया कि किसी की मौत कोरोना से नहीं हुई है। अबतक मिले कोरोना पीड़ितों में आधे से ज्यादा निजी लैबों में हुई जांच में ही सामने आए हैं। एम्स, एनएमसीएच की जांच में 21-22 लोग ही सक्रमित पाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन बारिश की चेतावनी; कब आएगा मानसून
ये भी पढ़ें:बिहार के पहले डबल डेकर पुल पर कब से दौड़ेंगी गाड़ियां, पटना के लोगों को फायदा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,133 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण से केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली का स्थान है। चिकित्सकों के मुताबिक, अधिकतर मरीजों में हल्के लक्षण दिख रहे हैं, जो घर पर ही उपचार के बाद ठीक हो रहे हैं। इस साल जनवरी के बाद से देश में कोविड-19 से 65 लोगों की मौत होने की सूचना है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।