sex and marriage hoax with sixteen year old girl student later threated in bihar banka शादी का झांसा, सेक्स और फिर 16 साल की छात्रा की पिटाई; बिहार में बड़ा कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी का झांसा, सेक्स और फिर 16 साल की छात्रा की पिटाई; बिहार में बड़ा कांड

पीड़िता जिस विद्यालय में पढ़ती है, आरोपी युवक उसी विद्यालय में पढ़ता है। बताया गया कि विद्यालय में पढ़ाई के दौरान युवक उसे लगातार परेशान करता था। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

Mon, 9 June 2025 09:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, कटोरिया, बांका
share
शादी का झांसा, सेक्स और फिर 16 साल की छात्रा की पिटाई; बिहार में बड़ा कांड

बिहार में 16 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले को लेकर रविवार को कटोरिया थाना में आवेदन दिया है। साथ ही एसपी बांका एवं एसडीपीओ बेलहर को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने थाना क्षेत्र के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन के अनुसार, पीड़िता छात्रा है। पीड़िता जिस विद्यालय में पढ़ती है, आरोपी युवक उसी विद्यालय में पढ़ता है। बताया गया कि विद्यालय में पढ़ाई के दौरान युवक उसे लगातार परेशान करता था। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फुसला कर ले गया, बिहार में 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची से की हैवानियत

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी जब पीड़िता ने अपने माता-पिता को दी और उन्होंने आरोपी के परिजनों से शिकायत की, तो उसके साथ मिलकर उसके परिजनों ने पीड़िता के परिवार के साथ मारपीट की।

बाद में सभी आरोपी उनके घर भी पहुंचे और दुबारा मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। साथ ही मामले की शिकायत करने पर नाबालिग के जीवन को बर्बाद कर देने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन बारिश की चेतावनी; कब आएगा मानसून
ये भी पढ़ें:बिहार में जीजा ने साली और सास को क्यों मारा, डबल मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा
ये भी पढ़ें:बिहार के पहले डबल डेकर पुल पर कब से दौड़ेंगी गाड़ियां, पटना के लोगों को फायदा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।