Jan suraaj prashant kishor reacts on jdu mlc sanjay singh claim about deputy cm post demand इनकी औकात थी CM आवास में जाने की? जदयू पार्षद के डिप्टी सीएम वाले दावे पर भड़के प्रशांत किशोर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

इनकी औकात थी CM आवास में जाने की? जदयू पार्षद के डिप्टी सीएम वाले दावे पर भड़के प्रशांत किशोर

जदयू नेता के इस दावे के बाद अब प्रशांत किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने यहां तक कह दिया कि उनकी (जदयू पार्षद सुनील सिंह) सीएम हाउस में जाने की औकात थी क्या?

Mon, 9 June 2025 08:03 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
इनकी औकात थी CM आवास में जाने की? जदयू पार्षद के डिप्टी सीएम वाले दावे पर भड़के प्रशांत किशोर

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड के पार्षद संजय सिंह ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को लेकर बड़ा दावा कर दिया। JDU पार्षद संजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार से डिप्टी सीएम पद की मांग की थी। जदयू नेता के इस दावे के बाद अब प्रशांत किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने यहां तक कह दिया कि उनकी (जदयू पार्षद सुनील सिंह) सीएम हाउस में जाने की औकात थी क्या? प्रशांत किशोर ने कहा कि जब मेरी और नीतीश कुमार की बात हुई थी तो वो क्या वहां ट्रांसलेटर के तौर पर मौजूद थे?

क्या बोले प्रशांत किशोर

जेडीयू पार्षद के दावे से भड़के प्रशांत किशोर ने पत्रकार के सवाल पर कहा, ‘सबके बयान पर उत्तर देना जरुरी नहीं है। आप पत्रकार हैं, आप पहले उनसे पूछ लीजिए कि आप वहां बैठे थे? आपकी औकात थी सीएम आवास में जाने की? जहां प्रशांत किशोर रहते थे वहां आपको जाने की अनुमति थी? हम मुख्यमंत्री के घर में रहते थे, ये बात किसी से छिपी हुई है? हम किससे क्या मांगे थे..जब हम नीतीश कुमार से बात कर रहे थे तो आप जिनका नाम ले रहे हैं वो वहां ट्रांसलेटर बनकर बैठे थे?’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन बारिश की चेतावनी; कब आएगा मानसून

JDU पार्षद ने किया था बड़ा दावा

इससे पहले रविवार को पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में जदयू पार्षद संजय सिंह ने दावा किया था कि जब प्रशांत किशोर जेडीयू में थे तब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से डिप्टी सीएम का पद मांगा था। जदयू पार्षद ने प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए कहा था कि प्रशांत किशोर ने अपने लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री का पद मांगा था। ये सिर्फ कुर्सी के लिए काम करते हैं ना कि जनता के लिए। नीतीश कुमार ने इनको काफी सम्मान दिया पर वो उन्हीं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर ने नीतीश से मांगा था डिप्टी सीएम का पद, JDU पार्षद का दावा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।