man head found in a bundle dogs found torso on road murder in bihar katihar पोटली में कटा हुआ सिर, कुत्तों ने ढूंढा धड़; बिहार में यहां खौफनाक वारदात से सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पोटली में कटा हुआ सिर, कुत्तों ने ढूंढा धड़; बिहार में यहां खौफनाक वारदात से सनसनी

कदवा पुलिस मौके पर पहुंची और पोटली खोली गई तो उसमें एक युवक का कटा हुआ सिर मिला। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने डॉग स्क्वॉड मंगवा कर जांच करवाई। डॉग स्क्वॉड की मदद से रहुआ धार जाने वाले रास्ते से मृतक के शरीर का बाकी हिस्सा बरामद किया गया।

Mon, 9 June 2025 09:42 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, कदवा, कटिहार
share
पोटली में कटा हुआ सिर, कुत्तों ने ढूंढा धड़; बिहार में यहां खौफनाक वारदात से सनसनी

बिहार में हुई एक खौफनाक वारदात से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। कटिहार जिले में एक युवक की डेड बॉडी दो हिस्सों में मिली है। कदवा के गोपी नगर बदबाबारी मुख्य सड़क पर गोपीनगर धांगरासी पुल के पास धान खेत से 40 वर्षीय युवक का कटा हुआ सिर रविवार सुबह बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसान कुलेश विश्वास के धान के खेत में सुबह काम करने पहुंचे मजदूरों ने एक पोटली में कुछ रखा देख पुलिस को सुचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का झांसा, सेक्स और फिर 16 साल की छात्रा की पिटाई; बिहार में बड़ा कांड
ये भी पढ़ें:फुसला कर ले गया, बिहार में 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची से की हैवानियत

कदवा पुलिस मौके पर पहुंची और पोटली खोली गई तो उसमें एक युवक का कटा हुआ सिर मिला। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने डॉग स्क्वॉड मंगवा कर जांच करवाई। डॉग स्क्वॉड की मदद से रहुआ धार जाने वाले रास्ते से मृतक के शरीर का बाकी हिस्सा बरामद किया गया।

बदमाशों ने पुआल डालकर इसे छिपा दिया था। डीएसपी अजय कुमार, थानाध्यक्ष विजय प्रकाश छानबीन में जुटे हैं। डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। वैज्ञानिक अनुसंधान भी जारी है। जल्द ही मृतक की शिनाख्त करने के बाद घटना के कारणों का पता चल जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इनकी औकात थी CM आवास में जाने की? डिप्टी सीएम वाले दावे पर भड़के प्रशांत किशोर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।