mother and daughter shot dead in patna alamganj area पटना में दिनदहाड़े घर में घुस मां-बेटी की हत्या, पति को भी मार दी गोली; मची सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में दिनदहाड़े घर में घुस मां-बेटी की हत्या, पति को भी मार दी गोली; मची सनसनी

पटना के अरफ़ाबाद कॉलोनी में आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी में पति-पत्नी व बेटी को गोली मारी गई है। गोली लगने की वजह से मां और बेटी की मौत हो गई है। इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Mon, 9 June 2025 11:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पटना में दिनदहाड़े घर में घुस मां-बेटी की हत्या, पति को भी मार दी गोली; मची सनसनी

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। इस बार मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामला आमलगंज थाना क्षेत्र का है। यहां अरफ़ाबाद कॉलोनी में आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी में पति-पत्नी व बेटी को गोली मारी गई है। गोली लगने की वजह से मां और बेटी की मौत हो गई है। इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

आपसी विवाद किस बात को लेकर हुआ है? अभी इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। कहा जा रहा है कि घर में घुसकर मां-बेटी और पिता को गोली मारी गई है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि महिला नर्स के पद पर एनएमसीएच में काम करती थी। महिला के पति का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोटली में कटा हुआ सिर, कुत्तों ने ढूंढा धड़; बिहार में यहां खौफनाक वारदात

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सवा नौ बजे आलमगंज थानाक्षेत्र के अरफाबाद नहर के पास हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक (पटना सिटी) अतुलेश झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई। जहां व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, वहीं उसकी पत्नी और बेटी की हालत गंभीर है।’’

झा ने बताया कि घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है तथा आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। कहा जा रहा है कि एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारने के बाद बदमाश आराम से भाग गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

रविवार को पुलिस पर हुई थी फायरिंग

रविवार को पटना के धनरुआ इलाके में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों द्वारा कथित तौर पर गोली चलाने से एक उपनिरीक्षक और उसके बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि घायल उपनिरीक्षक की पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है और वह सहरसा जिले में तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन बारिश की चेतावनी; कब आएगा मानसून
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।