इंजीनियरिंग कॉलेज में हॉस्टल के कमरा नंबर-213 में क्या हुआ, बिस्तर पर पड़ी थी छात्र की लाश
बीटेक के छात्र की हॉस्टल के एक कमरा में मौत ने एक साथ कई सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कहीं छात्र ने ड्रग्स का ओवरडोज तो नहीं लिया था। जिसे होस्टल के छात्र व अन्य कर्मी इसे छुपाने का प्रयास कर रहे हों। शव के पास कॉलेज के कर्मी को रहना चाहिए था।

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कॉलेज के हॉस्टल के कमरा नंबर-213 में बुधवार को एक छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक रिशु कुमार सिविल इंजीनियरिंग में वर्ष 2021-25 बैच का छात्र था। वह गया के एपी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार का इकलौता पुत्र था। उनके पिता गया में ट्रांसपोर्ट में नौकरी करते हैं। मूल रूप से वह जहानाबाद का रहने वाला था। मौत की खबर मिलते ही इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से लेकर हॉस्टल के छात्रों के बीच हड़कंप मच गया। सबसे खास बात यह कि इंजीनियरिंग कॉलेज के होस्टल में एक छात्र की मौत हो जाती है व स्थानीय सिंघौल थाने की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती है।
सदर अस्पताल पहुंचे कई छात्रों ने बताया कि रिशु एक माह पहले सभी सामान लेकर अपने घर चला गया था। शायद एक पेपर की परीक्षा देने के लिए मंगलवार को आया था। उनके अनुरोध पर हॉस्टल के कमरा नंबर-213 में ठहर गया। बुधवार को जब रिशु कमरा से बाहर नहीं आया तो कुछ छात्रों ने रिशु कहकल आवाज दी। उसके बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो छात्र परेशान हुए। उसके बाद आनन- फानन में किवाड़ का ताला तोड़ा गया। अंदर प्रवेश करने पर देखा गया कि रिशु अपने बेड पर सोया हुआ था। उसके मुंह से खून जैसा द्रव्य निकला हुआ था। छात्रों ने बताया कि इसकी जानकारी होस्टल के वार्डन से लेकर प्राचार्य को दी गयी। उसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कई सवाल उठ रहे
बीटेक के छात्र की हॉस्टल के एक कमरा में मौत ने एक साथ कई सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कहीं छात्र ने ड्रग्स का ओवरडोज तो नहीं लिया था। जिसे होस्टल के छात्र व अन्य कर्मी इसे छुपाने का प्रयास कर रहे हों। शव के पास कॉलेज के कर्मी को रहना चाहिए था। लेकिन मात्र एक छात्र ही मौजूद रहा। शेष छात्र व कॉलेज कर्मी मीडिया व पुलिस की नजरों से बचने का प्रयास कर रहे थे। सिंघौल थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के होस्टल में छात्र की मौत होने की जानकारी उन्हें नहीं है। न ही कॉलेज की ओर से इस तरह की घटना की जानकारी दी गयी है। मीडिया के माध्यम से छात्र की मौत होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारी को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।




साइन इन