bihar weather cloud in patna sky strong wind in rohtas nawada jamui Bihar Weather: पटना में रहेगा बादलों का डेरा, रोहतास और जमुई सहित इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: पटना में रहेगा बादलों का डेरा, रोहतास और जमुई सहित इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, मौसम का हाल

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के आसार हैं। रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, जमुई एवं बांका जिले में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं।

Thu, 10 July 2025 05:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: पटना में रहेगा बादलों का डेरा, रोहतास और जमुई सहित इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, मौसम का हाल

Bihar Weather: राजधानी पटना में बुधवार को मौसम के दो रंग दिखे। दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया वहीं रात नौ बजे के आसपास झमाझम बारिश हुई। राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही दिन से ही बनी हुई थी। स्थानीय परिस्थितियों को झारखंड की ओर बने एक सिस्टम का साथ मिला जिससे बादल 20 मिनट तक बरसे। पटना सहित वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीवान और एक दो जिलों में बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। पटना में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं छिटपुट बारिश के बीच सूबे में मानसून सुस्त पड़ गया है।

बादलों की आवाजाही हो रही है, लेकिन झमाझम बारिश न होने से उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को भी कई जगहों पर बादल आए-गए। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के आसार हैं। रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, जमुई एवं बांका जिले में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका केस में अशोक साव के मोबाइल रिकॉर्डिंग की जांच, ठोस सबूत की तलाश
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस को अशोक साव के रिश्तेदार पर भी शक, दो को पकड़ा

उत्तर बिहार में मौसम का हाल..

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा कि मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में मानसून अगले एक सप्ताह तक कमजोर बना रहेगा। इस कारण मुजफ्फरपु जिले में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। दिन में तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच बना रह सकता है। रात में इसके 26 से 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। सुबह में औसतन नमी 80 प्रतिशत तो दोपहर में 55 प्रतिशत तक दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 10 किमी की गति से पुरवा हवा चल सकती है।

भागलपुर में कैसा रहेगा मौसम..

इधर भागलपुर जिले में भी देर रात हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार से शनिवार के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गर्मी व उमस सताएगी तो जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस अवधि में दिन के पारे में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी तो वहीं रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।