patna police arrested ashok shaw relatives in gopal khemka murder case ashok choudahry meet family गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस को अशोक साव के रिश्तेदार पर भी शक, दो को पकड़ पूछताछ; परिवार से मिले अशोक चौधरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस को अशोक साव के रिश्तेदार पर भी शक, दो को पकड़ पूछताछ; परिवार से मिले अशोक चौधरी

Gopal Khemka Murder Case: अशोक साव के पकड़े जाने के बाद से ही उसके एक रिश्तेदार की ओर शक की सूई घूम रही थी। कयास यह लगाये जा रहे थे कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी होगी। हालांकि इस मामले में पुलिस साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई कर रही है।

Thu, 10 July 2025 05:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस को अशोक साव के रिश्तेदार पर भी शक, दो को पकड़ पूछताछ; परिवार से मिले अशोक चौधरी

कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड (Gopal Khemka Murder Case) में पटना पुलिस की विशेष टीम ने दो और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बीते मंगलवार की देर रात उसे पकड़ा गया। जिससे पुलिस ने पूछताछ किया है वह घटना के मास्टरमाइंड अशोक साव का भी रिश्तेदार है। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों संदिग्धों को उठाया है। दोनों से कई पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अशोक साव के पकड़े जाने के बाद से ही उसके एक रिश्तेदार की ओर शक की सूई घूम रही थी। कयास यह लगाये जा रहे थे कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी होगी। हालांकि इस मामले में पुलिस साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई कर रही है। वहीं मास्टमाइंड अशोक साव और शूटर उमेश यादव को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस बुधवार को कोर्ट गई थी। रिमांड मिलने के बाद दोनों से और भी गहनता से पूछताछ की जाएगी। हत्या के कारणों को लेकर मास्टरमाइंड से कई सवाल पुलिस करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका केस में अशोक साव के मोबाइल रिकॉर्डिंग की जांच, ठोस सबूत की तलाश

गोपाल खेमका के परिवार से मिले अशोक चौधरी

इधऱ जदयू नेता सह ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी बुधवार को मृत व्यवसायी गोपाल खेमका के आवास पहुंचे और उनके शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस अमानवीय हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया और विश्वास दिलाया कि सरकार इस मामले में शीघ्र और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

डॉ. चौधरी ने कहा कि यह नृशंस हत्या न केवल एक परिवार की क्षति है, बल्कि समाज के शांतिपूर्ण ताने-बाने पर भी प्रहार है। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और पुलिस प्रशासन ने अब तक मुख्य शूटर उमेश यादव सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य अपराधी एनकाउंटर में मारा भी गया है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह, जेडीयू सलाहकार समिति के सदस्य शिव शंकर निषाद और अमर सिंह भी मौजूद थे। मंत्री जमा खान ने भी पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में रहेगा बादलों का डेरा, रोहतास और जमुई सहित इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।