indigo Passengers were remembering god after bird hit flight in patna कोई भगवान को याद करने लगा तो कोई.., पटना में विमान के चिड़िया से टकराने के बाद क्या हुआ; यात्रियों ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कोई भगवान को याद करने लगा तो कोई.., पटना में विमान के चिड़िया से टकराने के बाद क्या हुआ; यात्रियों ने बताया

विमान यात्रियों ने बताया कि टेकऑफ के तुरंत बाद प्लेन के भीतर कंपन महसूस होने लगा। इंजन से विमान के भीतर कुछ आवाज भी आ रही थी। क्रू सदस्यों ने जब इसकी जानकारी दी तो किसी अनहोनी की आशंका से सभी सहम गए। कोई भगवान को याद कर रहा था तो कोई परिजनों को।

Thu, 10 July 2025 06:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
कोई भगवान को याद करने लगा तो कोई.., पटना में विमान के चिड़िया से टकराने के बाद क्या हुआ; यात्रियों ने बताया

कोई भगवान को याद कर रहा था तो कोई अपने परिजनों को। पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान ने सुबह 8.45 बजे रनवे से जैसे ही टेकऑफ किया, थोड़ी ऊंचाई पर विमान चिड़िया से टकरा गया। इसकी सूचना मिलने पर विमान में सवार 169 यात्री और छह क्रू मेंबर समेत 175 लोग सहम गए। 20 मिनट बाद जैसे ही विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई यात्रियों ने राहत की सांस ली। पक्षी से टकराने के बाद विमान के अंदर बैठे यात्रियों ने विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद अपनी बात रखी है।

दरअसल, पक्षी से टकराने के बाद विमान के कॉकपिट में एक इंजन में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिलने लगे, जिसके बाद पायलट ने एटीसी को सूचना दी। एटीसी से विमान को लौटाकर पटना एयरपोर्ट के रनवे पर उतारने की इजाजत मांगी। आपात स्थिति को भांपते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल रनवे को खाली कराया। एटीसी से संकेत मिलते ही ठीक 20 मिनट बाद 9.05 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, चिड़िया से टकरा इंडिगो की फ्लाइट वापस लौटी

विमान यात्रियों ने बताया कि टेकऑफ के तुरंत बाद प्लेन के भीतर कंपन महसूस होने लगा। इंजन से विमान के भीतर कुछ आवाज भी आ रही थी। क्रू सदस्यों ने जब इसकी जानकारी दी तो किसी अनहोनी की आशंका से सभी सहम गए। कोई भगवान को याद कर रहा था तो कोई परिजनों को। यात्रियों को विमान से उतारा गया और आगमन एरिया की ओर लाकर डिपार्चर गेट से दोबारा चेक इन कराया गया। यात्री आकाश ने बताया कि अहमदाबाद हादसे के बाद किसी भी विमान में बैठने के बाद मन ऐसे ही सशंकित रहता है। बुधवार को विमान के इंजन में खराबी आने के बाद वे किसी डरावने भय से आशंकित हो उठे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस को अशोक साव के रिश्तेदार पर भी शक, दो को पकड़ा
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका केस में अशोक साव के मोबाइल रिकॉर्डिंग की जांच, ठोस सबूत की तलाश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।