Rajiv Ranjan Prasad JDU says Lalu Yadav CA had rented house to Ashok Shah arrested in Gopal Khemka murder case लालू यादव के CA का किराएदार रहा था अशोक साह, JDU ने गोपाल खेमका मर्डर से RJD को जोड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू यादव के CA का किराएदार रहा था अशोक साह, JDU ने गोपाल खेमका मर्डर से RJD को जोड़ा

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने सुबह कहा था कि पुलिस जांच करेगी कि गोपाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तार लोगों के संबंध किनसे हैं। अब राजीव रंजन प्रसाद ने दावा किया है कि साजिशकर्ता अशोक साह राजद अध्यक्ष लालू यादव के सीए सुमन नायक किराएदार था।

Tue, 8 July 2025 02:52 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू यादव के CA का किराएदार रहा था अशोक साह, JDU ने गोपाल खेमका मर्डर से RJD को जोड़ा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दावा किया है कि गोपाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तार अशोक साह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन नायक का किराएदार रहा है। सरिया व्यापारी और बिल्डर अशोक साह मर्डर का साजिशकर्ता बताया जा रहा है, जिसने शूटर उमेश यादव को सुपारी दी। कथित आर्म्स सप्लायर राजा की मुठभेड़ में मौत के बाद जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने नीतीश सरकार को बदनाम करने की साजिश का इशारा करते हुए कहा था कि पुलिस तफ्तीश करेगी कि गिरफ्तार लोगों के संबंध किनसे हैं।

बिहार राज्य सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष और जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मंगलवार की सुबह मीडिया से बातचीत में कहा- “गोपाल खेमका हत्यकांड की निगरानी सीधे सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं। बिहार पुलिस ने पहले भी शानदार काम किया है। हर घटना के जवाबदेह लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं, उनको जेल की सलाखों के पीछे हो गया है। लेकिन ताजा मामले में जो उद्भेदन की कड़ी है, पुलिस द्वारा आधिकारिक तौर पर चीजें सामने आ जाएंगी।”

गोपाल खेमका मर्डर केस: जेडीयू को महागठबंधन पर शक, प्रवक्ता बोले- शूटर के संबंधों की जांच होगी

जेडीयू प्रवक्ता प्रसाद ने इससे आगे कहा- “एक महत्वपूर्ण और दिलचस्प तथ्य है कि अशोक कुमार साह नाम के एक व्यवसायी के घर छापेमारी हुई है। अशोक कुमार साह सरिया के व्यापारी थे। अशोक कुमार साह सुमन कुमार नायक, जो लालू प्रसाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, उनके घर पर किराएदार के तौर पर था। जानकारी के मुताबिक उसकी संलिप्तता हत्याकांड में सुपारी देने वाले व्यवसायी के तौर पर निश्चित की गई है। साफ है कि विपक्ष को कोहराम मचाने के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।”

Gopal Khemka Murder LIVE: खेमका के मर्डर का आरोपी राजा के एनकाउंटर पर परिजन का हंगामा, RJD भी गर्म

गोपाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तार कथित शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी और हथियार के सप्लायर राजा के एनकाउंटर का जिक्र करते हुए राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिल्कुल साफ है कि हम अपराधियों को पाताल से भी खोजकर निकालेंगे। बिहार में घटना करके घूमने का दौर 1990 से 2005 का अब नहीं है। नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासन में सत्ता पोषित अपराध को नेस्तनाबूद करने का काम हुआ है।

गोपाल खेमका मर्डर: बिल्डर अशोक साह ने उमेश यादव को दी सुपारी, हत्या का कारण पुलिस शाम में बताएगी

सूत्रों के मुताबिक नालंदा जिले के बिहारशरीफ का रहने वाला सरिया कारोबारी अशोक साह दो साल पहले ही उदयगिरि अपार्टमेंट में शिफ्ट हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले अशोक साह लालू यादव के सीए सुमन नायक के घर में किराए पर रहता था। केस की जांच में पुलिस ने शूटर उमेश यादव की निशानदेही पर अशोक साह को गिरफ्तार किया है जिस पर उमेश को लगभग तीन लाख रुपये में खेमका की हत्या की सुपारी उमेश को देने का आरोप है। अशोक को गोपाल खेमका से क्या दिक्कत थी, ये अभी साफ नहीं है। बिहार पुलिस के डीजीपी शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन बातों का खुलासा कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यह नया बिहार है, अपराधियों की ठोकाई शुरू हो गई है; पटना एनकाउंटर पर बोले मांझी
ये भी पढ़ें:ना हथियार मिला और ना शूटर को दिखाया, एनकाउंटर भी एक कहानी; बोले पप्पू यादव
ये भी पढ़ें:नीतीश अलर्ट लेकिन कहां-कहां जाएंगे, हत्या आम बात; गोपाल मंडल बोले- पुलिस ही लचर
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में पहला एनकाउंटर, आर्म्स सप्लायर विकास मुठभेड़ में ढेर
ये भी पढ़ें:रात भर जागे, मोहर्रम के बीच गोपाल खेमका मर्डर केस को सुलझना एक चुनौती थी- SSP
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।