stf encounter a accused vikash in gopal khemka murder case गोपाल खेमका मर्डर केस में पहला एनकाउंटर, आर्म्स सप्लायर विकास STF से मुठभेड़ में ढेर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपाल खेमका मर्डर केस में पहला एनकाउंटर, आर्म्स सप्लायर विकास STF से मुठभेड़ में ढेर

एसटीएफ ने पटना में अवैध आर्म्स का धंधा करने वाले विकास उर्फ राजा को मुठभेड़ में मार दिया है। जानकारी के मुताबिक, राजा को पुलिस ने सोमवार को ही शूटर उमेश के साथ ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस राजा की निशानदेही पर हथियार बरामद करने गई थी।

Tue, 8 July 2025 08:40 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गोपाल खेमका मर्डर केस में पहला एनकाउंटर, आर्म्स सप्लायर विकास STF से मुठभेड़ में ढेर

बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के केस में पटना पुलिस ने मंगलवार की सुबह-सुबह हथियार के एक सप्लायर को एनकाउंटर में मार गिराया है। बिहार पुलिस की एसटीएफ ने पटना में अवैध आर्म्स का धंधा करने वाले विकास उर्फ राजा को मुठभेड़ में मार दिया है। जानकारी के मुताबिक, राजा को पुलिस ने सोमवार को ही शूटर उमेश के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की टीम राजा की निशानदेही पर मर्डर में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने गई थी। इसी दौरान राजा ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और राजा मारा गया। शूटर उमेश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में दिखे हत्यारे से उमेश के चेहरे का मिलान हो गया है।बिहार पुलिस आज शाम पांच बजे कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड का खुलासा करेगी। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देंगे। इस मौके पर एडीजी ऑपरेशन और पटना एसएसपी सहित पटना पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पुलिस ने उमेश यादव को हत्या की सुपारी देने वाले के तौर पर अशोक शाह का नाम लिया है। अशोक शाह की गोपाल खेमका से क्या दुश्मनी थी, उसने क्यों मरवाया, इसके बारे में पुलिस की पीसी में जानकारी मिलने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तारी के बाद भी कैसे एनकाउंटर में मारा गया राजा?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के नाम से दी गई साढ़े तीन लाख की सुपारी, मास्टरमाइंड भी पकड़ाया
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका घर से कब निकलते हैं, किस गाड़ी में चलते हैं; एक हफ्ते तक हुई रेकी

चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में यह पहला एनकाउंटर है। पटना में मालसलामी थाना क्षेत्र के परदामारिया घाट के पास एसटीएफ और राजा के बीच यह मुठभेड़ हुई है। यहां एक ईंट-भट्टे के अंदर राजा और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। एनकाउंटर के बाद यहां भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई थी।

इसी इलाके से पुलिस ने गोपाल खेमका के शूटर उमेश और राजाद पकड़ा भी था। इस मामले में यह बात सामने आई है कि गोपाल खेमका की हत्या के लिए साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि इस हत्याकांड में कारोबारी गोपाल खेमका के किसी जानने वाले की संलिप्ता हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका का हत्यारा गिरफ्तार, घर के गेट पर सुपारी किलर ने मारी थी गोली

आपको याद दिला दें कि 04 जुलाई की देर रात पटना के गांधी मैदान इलाके में स्थित रामगुलाम चौक के पास गोपाल खेमका की हत्या की गई थी। इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई थी और पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। इस हत्याकांड को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि हत्या से पहले गोपाल खेमका की रेकी की गई थी। बताया जा रहा है कि शूटर उमेश यादव ने करीब हफ्ते तक गोपाल खेमका की रेकी की थी और इसके बाद इस गोपाल खेमका मर्डर को अंजाम दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के खानदान को कौन खत्म करना चाहता है, पुलिस की रेड पर कातिल फरार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।