Nitish is alert but where will he go murder is common Gopal Mandal says police weak नीतीश अलर्ट लेकिन कहां-कहां जाएंगे, हत्या आम बात; गोपाल मंडल बोले- पुलिस ही लचर है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश अलर्ट लेकिन कहां-कहां जाएंगे, हत्या आम बात; गोपाल मंडल बोले- पुलिस ही लचर है

जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने मंगलवार को कहा कि हत्या की वारदात पर सीएम नीतीश कुमार अलर्ट हैं। लेकिन वे कहां-कहां मर्डर रोकने जाएंगे। हत्या आम बात है। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को लचर कहा और उसे चुस्त-दुरुस्त करने की नसीहत भी दी।

Tue, 8 July 2025 01:22 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
नीतीश अलर्ट लेकिन कहां-कहां जाएंगे, हत्या आम बात; गोपाल मंडल बोले- पुलिस ही लचर है

बिहार के पटना में कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं। इस बीच जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। मर्डर केस पर बोलते हुए उन्होंने हत्या को आम बात बताया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अलर्ट हैं, लेकिन वे कहां-कहां मर्डर रोकने जाएंगे। विधायक ने पुलिस को लचर भी बताया।

गोपालपुर से जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने मंगलवार को भागलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, “सीएम नीतीश सजग और सतर्क हैं। हत्या आम बात है। सरकार क्या कर लेगी। नीतीश कुमार कहां-कहां हत्या रोकने जाएंगे। हत्या तो आम बात है। भाई-भाई में लड़ाई हुआ, लाठी मार दिया तो भी मर गया।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेमका मर्डर: JDU को MGB पर शक, प्रवक्ता बोले- शूटर के संबंधों की जांच होगी

पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जेडीयू विधायक ने कहा कि पुलिस लचर है। पुलिस को जिस तरह चुस्त-दुरुस्त रहना चाहिए, वह नहीं है। गोपाल मंडल भागलपुर जिले के गोपालपुर से जेडीयू के विधायक हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यह नया बिहार है, अपराधियों की ठोकाई शुरू हो गई है; पटना एनकाउंटर पर बोले मांझी

पटना के नामी कारोबारी गोपाल खेमका की 4 दिन पहले घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या बिल्डर अशोक शाह ने शूटर उमेश यादव को सुपारी देकर करवाई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उमेश को हथियार सप्लाई करने वाले राजा की सोमवार देर रात पटना में मालसलामी क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।