Patna ssp kartikey sharma said police did not sleep in night and reached gopal khemka रात भर जागे, मोहर्रम के बीच गोपाल खेमका मर्डर केस को सुलझना एक चुनौती थी; बोले SSP कार्तिकेय शर्मा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रात भर जागे, मोहर्रम के बीच गोपाल खेमका मर्डर केस को सुलझना एक चुनौती थी; बोले SSP कार्तिकेय शर्मा

Gopal Khemka Murder Case: पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि एनकाउंटर में मारा गया विकास पूर्व में भी हत्या से जुड़े कई केसों में शामिल रहा है। उसपर हत्या, डकैती और हथियार सप्लाई करने से संबंधित केस रहे हैं। विकास उस इलाके का हथियार सप्लायर रहा है।

Tue, 8 July 2025 12:03 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
रात भर जागे, मोहर्रम के बीच गोपाल खेमका मर्डर केस को सुलझना एक चुनौती थी; बोले SSP कार्तिकेय शर्मा

Gopal Khemka Murder Case: पटना पुलिस अब दावा कर रही है कि उसने चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर केस को सुलझा लिया है। पुलिस का दावा है कि कई कड़ियों को जोड़ा गया और फिर इस केस के आरोपियों तक पुलिस पहुंची है। पटना के एसएसपी ने बताया कि इस केस को क्रैक करने के लिए पुलिस ने काफी मेहनत की है। एसएसपी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान पटना में शांति व्यवस्था बनाए रखना और इसी बीच इस केस पर भी काम करने की चुनौती को पुलिस ने पूरा किया है। मोहर्रम में पुलिस रात भर जाग कर काम कर रही थी और इस केस में भी पुलिस ने अपना काम पूरा किया है।

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि इस मर्डर केस में जो भी शामिल थे उन सबका नाम सामने आ गया है। इसमें हथियार सप्लाई करने में और पैसे देने में अलग-अलग कड़ियों में लोग शामिल थे और उनकी पहचान हो गई है। कुछ की गिरफ्तारी हुई है और कुछ को लेकर कार्रवाई चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में पहला एनकाउंटर, आर्म्स सप्लायर विकास मुठभेड़ में ढेर

राजा पर पहले से थे कई केस

पुलिस ने गोपाल खेमका मर्डर केस में जिस हथियार सप्लायर विकास उर्फ राजा को एनकाउंटर कर ढेर किया है उसके बारे में भी एसएसपी ने जानकारी दी है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि एनकाउंटर में मारा गया विकास पूर्व में भी हत्या से जुड़े कई केसों में शामिल रहा है। उसपर हत्या, डकैती और हथियार सप्लाई करने से संबंधित केस रहे हैं। विकास उस इलाके का हथियार सप्लायर रहा है।

कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान विकास ने जहां हथियार रखा था वहां पुलिस पहुंची। लेकिन भागने के दौरान इसने पुलिस पर फायर किया। इसी क्रम में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया था। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि इस घटनाक्रम की चीजें स्पष्ट हो गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तारी के बाद भी कैसे एनकाउंटर में मारा गया राजा?

रात भर जा रही थी पुलिस - SSP

कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पुलिस का काम होता है कि वो अपराध को रोक सके और अगर अपराध हो जाए तो अपराधी को सही जगह पहुंचाए। पिछले 2-3 दिनों से मोहर्रम का जुलूस चल रहा था, पुलिस रात भर जाग कर इस जुलूस को भी करवा रही थी। शांतिपूर्वक ढंग से मोहर्रम पूरा भी हुआ। इस बीच इस केस की जांच करना काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन पटना पुलिस काफी काबिल है और पटना पुलिस ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर वो चाहें तो अपराधी को सहीं जगह पहुंचा देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के नाम से दी गई साढ़े तीन लाख की सुपारी, मास्टरमाइंड भी पकड़ाया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।