Rain of lies and illusions hail of tempting promises Lalu election weather alert on PM Modi Bihar visit झूठ और भ्रम की बारिश, लुभावने वादों के ओले; पीएम मोदी के बिहार दौरे पर लालू का चुनावी मौसम अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

झूठ और भ्रम की बारिश, लुभावने वादों के ओले; पीएम मोदी के बिहार दौरे पर लालू का चुनावी मौसम अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर राजद चीफ लालू यादव ने तंज कसा। उन्होने मोदी के दौरे की तुलना चुनावी मौसम से की। एक्स पर उन्होने लिखा कि आज बिहार में झूठ, जुमलों और भ्रम की भारी बारिश हो रही है , गरज के साथ झूठे लुभावने वादों के ओले भी पड़ रहे हैं, संभल कर रहें।

Fri, 20 June 2025 05:42 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
झूठ और भ्रम की बारिश, लुभावने वादों के ओले; पीएम मोदी के बिहार दौरे पर लालू का चुनावी मौसम अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर राजद चीफ लालू यादव ने अनोखे अंदाज में तंज कसा है। बिहार में दो दिन पहले ही मॉनसून की एंट्री हुई है। ऐसे में लालू यादव ने पीएम मोदी के दौरे की तुलना मौसम के पूर्वानुमान से की है। लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार हित में मौसम की चेतावनी- आज बिहार में झूठ, जुमलों और भ्रम की भारी बारिश हो रही है , गरज के साथ झूठे लुभावने वादों के ओले भी पड़ रहे हैं, संभल कर रहे।

लालू यादव ने इस पोस्ट में पीएम मोदी और नीतीश कुमार की एआई से बनी फोटो का इस्तेमाल भी किया है। 2:48 मिनट के इस वीडियो में ‘आज होगी बिहार में जुमलों की बारिश’ का गाना भी बज रहा है।

इससे पहले लालू के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले 12 सवाल पूछे थे। उन्होने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी... सुना है झूठ और जुमलों की बारिश करने आज फिर आप बिहार आ रहे है। इस अवसर पर आपसे कुछ सवाल है, आशा है आप आज इनका जवाब अवश्य ही अपने भाषण देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने लॉन्चिंग पैड तैयार कर दिया है, मोदी बोले- बिहार के लिए बहुत कुछ करना है
ये भी पढ़ें:मोदी ने आंबेडकर के अपमान पर लालू को घेरा, कहा- खुद को उनसे बड़ा दिखाना चाहते हैं

इससे पहले आज सीवान की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि इन लोगों ने बिहार को पलायन का केंद्र बना दिया था। उनके राज में गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गया था। नीतीश कुमार ने जंगल राज को खत्म कर विकास की राह खोली। वहीं बाबा साहेब आंबेडकर 'अपमान' मामले पर भी लालू को आड़े हाथ लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी पूरे देश ने देखा है कि आरजेडी वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या व्यवहार किया है। बिहार में पोस्टर लगे हैं कि बाबा साहेब के अपमान पर माफी मांगो। लेकिन मैं जानता हूं, ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। इनके मन में दलित, महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार का इंजन अफ्रीका की रेल खीचेंगा; सारण का जिक्र कर मोदी ने विपक्ष को घेरा
ये भी पढ़ें:लालटेन-पंजे वालों ने बिहार के स्वाभिमान को... मोदी ने कांग्रेस-राजद को धो दिया
ये भी पढ़ें:बिक्रमगंज में छूट गया था नाम; मोदी ने सीवान में बना दिया कुशवाहा, जायसवाल का काम

प्रधानमंत्री ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर को पैरों में रखती है, जबकि मोदी बाबा साहेब आंबेडकर को अपने दिल में रखता है। बाबा साहेब का अपमान करके ये लोग खुद को बाबा साहेब से भी बड़ा दिखाना चाहते हैं। बिहार के लोग बाबा साहेब का ये अपमान कभी नहीं भूलेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।