Bihar engine will pull Africa train Modi cornered the rjd congress by mentioning Saran factory बिहार का इंजन अफ्रीका की रेल खीचेंगा; सारण के कारखाने का जिक्र कर मोदी ने विपक्ष को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार का इंजन अफ्रीका की रेल खीचेंगा; सारण के कारखाने का जिक्र कर मोदी ने विपक्ष को घेरा

सीवान की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी को घेरते हुए कहा कि जिस सारण जिले को पिछड़ा हुआ छोड़ दिया। आज उस जिले के मढ़ौरा रेल कारखाने का इंजन अफ्रीका की रेल खींचेगा। अफ्रीका में भी बिहार की जय-जयकार होने वाली है।

Fri, 20 June 2025 03:18 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सीवान
share
बिहार का इंजन अफ्रीका की रेल खीचेंगा; सारण के कारखाने का जिक्र कर मोदी ने विपक्ष को घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सीवान के जसौली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला। मोदी ने सारण के मढौरा रेल कारखाने का जिक्र करते हुए कहा कि अब अफ्रीका में भी बिहार की जय-जयकार होने वाली है। बिहार का इंजन अफ्रीका की रेल खींचेगा। उन्होने कहा कि मढ़ौरा की लोकोमोटिव फैक्ट्री से पहला इंजन अफ्रीका को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। ये सारण की उसी फैक्ट्री में बना है, जिसे पंजे (कांग्रेस) और आरजेडी वालों ने पिछड़ा कहकर अपने हाल पर छोड़ दिया था। लेकिन आज ये जिला दुनिया के मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट के मानचित्र पर अपनी जगह बना चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बड़े गर्व की बात है। बिहार मेड इन इंडिया का बड़ा सेंटर बनेगा। यहां का मखाना, फल-सब्जियां तो बाहर जाएंगी ही अब बिहार के कारखानो में बनने वाला सामान भी दुनिया के बाजारों में जाएगा। यहां के नौजवान जो सामान बनाएंगे वो आत्मनिर्भर भारत को ताकत देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने लॉन्चिंग पैड तैयार कर दिया है, मोदी बोले- बिहार के लिए बहुत कुछ करना है
ये भी पढ़ें:खुली जीप पर नीतीश और सम्राट संग पहुंचे पीएम मोदी, दिलीप जायसवाल ने गाना गाया
ये भी पढ़ें:लालटेन-पंजे वालों ने बिहार के स्वाभिमान को... मोदी ने कांग्रेस-राजद को धो दिया
ये भी पढ़ें:बिक्रमगंज में छूट गया था नाम; मोदी ने सीवान में बना दिया कुशवाहा, जायसवाल का काम
ये भी पढ़ें:मोदी ने आंबेडकर के अपमान पर लालू को घेरा, कहा- खुद को उनसे बड़ा दिखाना चाहते हैं

आपको बता दें मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री गिनी की सिमंडौ लौह अयस्क परियोजना को सहायता देने के लिए 150 इवोल्यूशन सीरीज के लोकोमोटिव निर्यात करेगी। 150 लोकोमोटिव का ऑर्डर 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। सीवान की रैली में प्रधानमंत्री ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद ने बिहार को पलायन का केंद्र बना दिया था। उनके राज में गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गया था।

लेकिन नीतीश कुमार ने जंगल राज को खत्म कर विकास की राह खोली। बिहार हमें बिहार का पुराना गौरव वापस प्राप्त करना है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 5900 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। साथ ही कहा कि दुनिया के देश भारत को तीसरी आर्थिक शक्ति बनता देख रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।