PM Narendra Modi lashed out at Lalu and Congress from Siwan rally Bihar लालटेन-पंजे वालों ने बिहार के स्वाभिमान को... नरेंद्र मोदी ने सीवान के मंच से लालू और कांग्रेस को धो दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालटेन-पंजे वालों ने बिहार के स्वाभिमान को... नरेंद्र मोदी ने सीवान के मंच से लालू और कांग्रेस को धो दिया

नरेंद्र मोदी ने लालू प्रसाद और कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग बेहाल इंफ्रास्ट्रक्चर, माफिया राज, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे।

Fri, 20 June 2025 02:00 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सीवान
share
लालटेन-पंजे वालों ने बिहार के स्वाभिमान को... नरेंद्र मोदी ने सीवान के मंच से लालू और कांग्रेस को धो दिया

सीवान की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया है। देश भर के लोगों के अहित की कीमत पर अपने परिवार का हित इनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राजद कांग्रेस की करतूतें और इनके कारनामे बिहार विरोधी हैं, देश विरोधी हैं। जब भी अपने मुंह से ये लोग विकास की बात करते हैं तो लोगों को दुकान, कारोबार,उद्योग धंधे में ताले लटकते नजर आते हैं। बिहार के नौजवानों के दिल में ये लोग अभी भी जगह नहीं बना पाए।

नरेंद्र मोदी ने लालू प्रसाद और कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग बेहाल इंफ्रास्ट्रक्चर, माफिया राज, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के पोषक रहे। बिहार का प्रतिभाशाली नौजवान आज जमीन पर होने वाले काम देख रहा है। एनडीए कैसा बिहार बना रही है इसका उदाहरण मढ़ौरा का रेल फैक्ट्री है। आज मढ़ौरा की लोकोमोटिव फैक्ट्री से निकला इंजन अफ्रीका को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। अफ्रीका में भी बिहार का जय जयकार होने वाला है। यह फैक्ट्री इस सारण जिले में बनी है जिसको पंजे और आरजेडी वालों ने पिछड़ा का कर अपने हाल पर छोड़ दिया। आज यह जिला दुनिया के मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट मैप पर अपनी जगह बन चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी ने आंबेडकर के अपमान पर लालू को घेरा, कहा- खुद को उनसे बड़ा दिखाना चाहते हैं

मोदी ने कहा कि जंगल राज वालों ने तो बिहार के विकास कका इंजन ही ठप कर दिया। अब बिहार में बना इंजन अफ्रीका में रेल चलाएगा। यह बहुत बड़े गर्व की बात है। मुझे पक्का विश्वास है कि बिहार मेड इन इंडिया का एक बड़ा केंद्र बनेगा। यहां का मखाना, यहां की फल सब्जियां बाहर जाएंगे बिहार के कारखाने में बनने वाला सामान भी दुनिया के बाजारों तक पहुंचेंगे। बिहार का नौजवान जो समान बनाएंगे वह आत्मनिर्भर भारत को ताकत देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबा साहेब को मोदी अपने दिल में रखता है, सीवान में RJD-कांग्रेस पर बरसे पीएम

पीएम ने कहा कि हमारे संविधान की भावना है कि किसी के साथ भेदभाव नहीं हो। हम भी इसी भाव से कहते हैं सबका साथ सबका विकास। लेकिन, लालटेन और पंजे वाले कहते हैं परिवार का साथ परिवार का विकास। इनकी राजनीति का कुल जमा निचोड़ यही है कि अपने परिवारों के लिए देश के करोड़ों परिवारों का अहित करने से पीछे नहीं हटते। हम इस प्रकार के राजनीति से के बिलकुल खिलाफ हैं। बाबा साहब भी इसके खिलाफ थे। इसीलिए यह लोग कदम-कदम पर उनका अपमान करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुली जीप पर नीतीश और सम्राट संग पहुंचे पीएम मोदी, दिलीप जायसवाल ने गाना गाया
ये भी पढ़ें:अनाप-शनाप करता है, काम कुछ नहीं किया; मोदी के सामने नीतीश लालू-राबड़ी पर बरसे
ये भी पढ़ें:पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने पूछे 12 सवाल
ये भी पढ़ें:तिरहुत और चंपारण वासियों को वंदे भारत की सौगात, किराया और टाइमिंग जान लीजिए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।