PM Narendra Modi mentions name of Upendra Kushwaha Dilip Jaiswal in Siwan speech that he missed in Bikramganj Karakat बिक्रमगंज में छूट गया था नाम; नरेंद्र मोदी ने सीवान में बना दिया उपेंद्र कुशवाहा, दिलीप जायसवाल का काम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिक्रमगंज में छूट गया था नाम; नरेंद्र मोदी ने सीवान में बना दिया उपेंद्र कुशवाहा, दिलीप जायसवाल का काम

काराकाट लोकसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज की सभा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण में उपेंद्र कुशवाहा का नाम छूटने से तनाव में चल रहे राष्ट्रीय लोक मोर्चा को पीएम की सीवान रैली से राहत मिल गई है। मोदी ने कुशवाहा का नाम ले लिया है।

Fri, 20 June 2025 02:35 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, सीवान
share
बिक्रमगंज में छूट गया था नाम; नरेंद्र मोदी ने सीवान में बना दिया उपेंद्र कुशवाहा, दिलीप जायसवाल का काम

22 दिनों से तनाव में चल रहे राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के कार्यकर्ताओं को सीवान से राहत भरा संदेश मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान की जनसभा में मंच पर मौजूद रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का नाम अपने भाषण में ले लिया है। 29 मई को पीएम मोदी जब काराकाट लोकसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज गए थे, तब उनके भाषण में उपेंद्र कुशवाहा का नाम छूट गया था। तब मंच पर कुशवाहा के साथ मौजूद रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का जिक्र भी रह गया था। पीएम मोदी ने सीवान में अपने संबोधन की शुरुआत में उपेंद्र कुशवाहा के सात-साथ दिलीप जायसवाल का भी नाम लिया।

बिक्रमगंज की ही तरह सीवान भी प्रधानमंत्री का सरकारी कार्यक्रम है, इसलिए मंच पर दोनों जगह बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सभाओं में नजर आए हैं। बिक्रमगंज की रैली में पीएम मोदी ने सिर्फ राज्यपाल खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्रियों व दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का ही नाम लिया था। सीवान की सभा में भी पीएम मोदी ने सरकारी कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल के लिहाज से गवर्नर, सीएम, केंद्रीय मंत्रियों के साथ दोनों डिप्टी सीएम का नाम लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने संसद में सहयोगी बोलकर उपेंद्र कुशवाहा और अंत में बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का नाम लिया।

बाबा साहेब को मोदी अपने दिल में रखता है, सीवान में आरजेडी-कांग्रेस पर बरसे पीएम

पीएम ने भाषण का फोकस सरकार की उपलब्धियों पर रखा। संबोधन के आखिरी हिस्से में मोदी ने चार महीने बाद विधानसभा चुनाव के सीवान से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस पर भीमराव आंबेडकर के अपमान पर हमला बोला। नीले रंग का गमछा पहनकर आए मोदी ने कहा कि ये लोग कदम-कदम पर बाबा साहेब का अपमान करते हैं। आरजेडी और कांग्रेस बाबा साहेब की तस्वीर को पैरों में रखती है जबकि मोदी बाबा साहेब को अपने दिल में रखता है।

मोदी ने आंबेडकर के अपमान पर लालू को घेरा, कहा- खुद को बाबा साहेब से भी बड़ा दिखाना चाहते हैं

राजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में पोस्टर लगे हैं कि माफी मांगो लेकिन ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। ये लोग खुद को बाबा साहेब से भी बड़ा दिखाना चाहते हैं। इस अपमान को बिहार के लोग कभी नहीं भूलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आया कॉल
ये भी पढ़ें:मोदी ने नाम नहीं लिया, नीतीश ने आयोग नहीं दिया; कुशवाहा की पार्टी में बेचैनी
ये भी पढ़ें:जनता में मैसेज जाना चाहिए कि... NDA में सीट बंटवारे पर उपेंद्र कुशवाहा की दो टूक
ये भी पढ़ें:बिहार में 29 जून को फिर सियासी संडे, चिराग राजगीर तो कुशवाहा गयाजी में गरजेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।