Nitish Kumar prepared launching pad PM Narendra Modi says a lot needs to be done for Bihar नीतीश ने लॉन्चिंग पैड तैयार कर दिया है, पीएम मोदी बोले- बिहार के लिए बहुत कुछ करना है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश ने लॉन्चिंग पैड तैयार कर दिया है, पीएम मोदी बोले- बिहार के लिए बहुत कुछ करना है

सीवान के जसौली में जनसभा को संबोधित करत हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार की प्रगति के लिए सीएम नीतीश कुमार ने लॉन्चिंग पैड तैयार कर दिय है। बिहार के लिए अभी बहुत कुछ करना है। आने वाले समय में यहां के सामान दुनिया भर के बाजारों में जाएंगे।

Fri, 20 June 2025 03:02 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश ने लॉन्चिंग पैड तैयार कर दिया है, पीएम मोदी बोले- बिहार के लिए बहुत कुछ करना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीवान जिले के जसौली में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित किया। वैसे तो यह एक सरकारी कार्यक्रम था, जिसमें पीएम ने लगभग 6 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। हालांकि, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रधानमंत्री ने इस रैली से कई राजनीतिक संकेत दे दिए। जंगलराज, आंबेडकर अपमान जैसे मुद्दे उठाकर उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों की तारीफ कर एनडीए की एकजुटता भी दिखाई। पीएम ने बिहार के लोगों को तरकी का सपना दिखाते हुए कहा कि नीतीश ने लॉन्चिंग पैड तैयार कर दिया है। बिहार के लिए बहुत काम हुआ, अभी और बहुत कुछ करना है।

सीवान रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार की विकास की ये परियोजनाएं बिहार को उज्ज्वल भविष्य की तरफ ले जाएंगी। बिहार को समृद्ध बनाएंगी। उन्होंने कहा कि वह हाल ही में विदेश दौरे से लौटे हैं। विदेश दौरे पर उनकी दुनिया के बड़े देशों के नेताओं से बात हुई। सभी भारत की तेज प्रगति से प्रभावित हैं। वे भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं। इसमें बिहार की बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा तो देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।

नीतीश के नेतृत्व में बिहार पटरी पर आया- मोदी

पीएम मोदी ने बिहार के लोगों की तारीफ करते हुए बिहारी लोग कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं। वे कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं। आरजेडी एवं कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पंजे और लालटेन वालों ने बिहारियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई। मगर, अब कई चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को वापस पटरी पर लेकर आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिक्रमगंज में छूट गया था नाम; मोदी ने सीवान में बना दिया कुशवाहा, जायसवाल का काम

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह बिहारवासियों को भरोसा देने आए हैं। हमने भले ही बिहार के लिए बहुत कुछ किया हो, करते रहे हैं और करते रहेंगे। पीएम ने कहा, “मोदी इतने से शांत होकर चुप रहने वाला नहीं है। अब बहुत हो गया, बहुत कर लिया, नहीं चलेगा... मुझे बिहार के लिए बहुत कुछ करना है। यहां के हर गांव, घर-घर, हर नौजवान के लिए काम करना है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुली जीप पर नीतीश और सम्राट संग पहुंचे पीएम मोदी, दिलीप जायसवाल ने गाना गाया

बिहार का सामान दुनिया के बाजारों में पहुंचेगा- मोदी

अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में हुए विकास कार्यों से बिहार की तरक्की को नए पंख लगे हैं। सारण जिले के मढ़ौरा में बना इंजन अफ्रीका की रेल को चलाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार आने वाले समय में मेड इन इंडिया का बड़ा सेंटर बनेगा। यहां का मखाना, फल सब्जियां तो बाहर जाएगा ही। बिहार के कारखानों में बनने वाला सामान भी दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा। इससे आत्मनिर्भर भारत को ताकत मिलेगी। पीएम ने कहा कि बिहार में रोड, रेल, हवाई यात्रा और जलमार्ग पर भरपूर निवेश हो रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है। नई ट्रेनें मिल रही हैं। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें चल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबा साहेब को मोदी अपने दिल में रखता है, सीवान में RJD-कांग्रेस पर बरसे पीएम

'नीतीश ने लॉन्चिंग पैड तैयार किया, बिहार को नई बुलंदी देनी है'

सीवान की जनसभा में अपने 35 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की। संबोधन खत्म करने से पहले उन्होंने लोगों से कहा कि बिहार की तेज प्रगति के लिए जो लॉन्चिंग पैड चाहिए, वो नीतीश कुमार के प्रयासों से तैयार हो चुका है। अब एनडीए को मिलकर बिहार को तरक्की की नई बुलंदी देनी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें बिहार के नौजवानों पर भरोसा है। हम सभी मिलकर बिहार का प्राचीन गौरव फिर लौटाएंगे। बिहार को विकसित भारत का मजबूत इंजन बनाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।