Narendra Modi corners Lalu Yadav over Bhim Rao Ambedkar insult says He is sure RJD will not apologies मोदी ने आंबेडकर के अपमान पर लालू को घेरा, कहा- खुद को बाबा साहेब से भी बड़ा दिखाना चाहते हैं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोदी ने आंबेडकर के अपमान पर लालू को घेरा, कहा- खुद को बाबा साहेब से भी बड़ा दिखाना चाहते हैं

लालू यादव के जन्मदिन पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के फोटो फ्रेम का अपमान बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान में कहा कि ये लोग खुद को बाबा साहेब से बड़ा दिखाना चाहते हैं।

Fri, 20 June 2025 03:40 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, सीवान
share
मोदी ने आंबेडकर के अपमान पर लालू को घेरा, कहा- खुद को बाबा साहेब से भी बड़ा दिखाना चाहते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के फोटो फ्रेम का अपने जन्मदिन के दिन अपमान करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को घेर लिया है। गले में नीले रंग का गमछा डाले पीएम मोदी ने सीवान में एक सभा में कहा कि ये लोग कदम-कदम पर बाबा साहेब का अपमान करते हैं। इस मसले पर लालू से माफी मांगने की बढ़ती मांग की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। इनके मन में दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े के लिए कोई सम्मान नहीं है।

मोदी ने कहा- “हम कहते हैं सबका साथ, सबका विकास। लेकिन लालटेन और पंजे वाले कहते हैं, परिवार का साथ, परिवार का विकास। इनकी राजनीति का कुल जमा निचोड़ यही है, अपने-अपने परिवारों के हित के लिए ये देश के, बिहार के करोड़ों परिवारों का अहित करने से भी नहीं चूकते हैं। बाबा साहेब आंबेडकर भी इस तरह की राजनीति के बिल्कुल खिलाफ थे। इसलिए ये लोग कदम-कदम पर बाबा साहेब का अपमान करते हैं।”

आंबेडकर के अपमान पर लालू को एससी कमीशन का नोटिस; मांझी के दामाद का ऐक्शन

प्रधानमंत्री ने आगे कहा- “अभी पूरे देश ने देखा है कि आरजेडी वालों ने बाबा साहेब की तस्वीर के साथ क्या व्यवहार किया है। बिहार में पोस्टर लगे हैं कि बाबा साहेब के अपमान पर माफी मांगो। लेकिन मैं जानता हूं, ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। इनके मन में दलित, महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े के प्रति कोई सम्मान नहीं है। आरजेडी और कांग्रेस बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर को पैरों में रखती है, जबकि मोदी बाबा साहेब आंबेडकर को अपने दिल मे्ं रखता है। बाबा साहेब का अपमान करके ये लोग खुद को बाबा साहेब से भी बड़ा दिखाना चाहते हैं। बिहार के लोग बाबा साहेब का ये अपमान कभी नहीं भूलेंगे।”

लालू यादव के बचाव में उतरे JDU विधायक, गोपाल मंडल बोले- वो आंबेडकर का अपमान कर ही नहीं सकते

बता दें कि 11 जून को लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर राबड़ी देवी के आवास में लालू ने कुछ समय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद हिदायत से रहने वाले लालू इस तरह बैठे थे कि कोई उनके पास तक ना आ पाए क्योंकि डॉक्टरों के मुताबिक संक्रमण का खतरा हो सकता है। लालू एक कुर्सी पर खुद बैठे और सामने दूसरी कुर्सी पर पांव चढ़ा लिए। जो लोग भी आ रहे थे, उनके पांव को छूकर साथ लाया बुके या कोई दूसरा तोहफा स्टाफ को देकर लौटाए जा रहे थे।

'कब माफी मांगेंगे लालू यादव', आंबेडकर के अपमान पर बीजेपी ने पोस्टर लगाए

इसी दौरान एक वर्कर आंबेडकर की फोटो के साथ पहुंचा और लालू के पांव छूकर बाकी लोगों की तरह स्टाफ को फोटो देकर लौट गया। वीडियो में लालू और फोटो में आंबेडकर दोनों का ही चेहरा कैमरे को देख रहा है, फोटो का पिछला हिस्सा लालू की तरफ है। इससे लगता है कि लालू को पता ही नहीं चला कि फ्रेम में उनका फोटो है या आंबेडकर का। इसी वीडियो के सामने आने के बाद से भाजपा ने आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाकर लालू के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। भाजपा लालू से माफी मांगने कह रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालटेन-पंजे वालों ने बिहार के स्वाभिमान को... मोदी ने कांग्रेस-राजद को धो दिया
ये भी पढ़ें:अनाप-शनाप करता है, काम कुछ नहीं किया; मोदी के सामने नीतीश लालू-राबड़ी पर बरसे
ये भी पढ़ें:आंबेडकर के अपमान पर लालू की मुश्किलें बढ़ी, NCSC ने बिहार से ऐक्शन रिपोर्ट मांगा
ये भी पढ़ें:लालू की माफी चाहते हैं राजद-कांग्रेस के दलित कार्यकर्ता; आंबेडकर विवाद पर सम्राट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।