Rahul Tejaswi Voter Rights Yatra in Bihar from tomorrow will start from Sasaram this will be the route राहुल-तेजस्वी की बिहार में कल से वोटर अधिकार यात्रा; सासाराम से आगाज, ऐसा होगा रूट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल-तेजस्वी की बिहार में कल से वोटर अधिकार यात्रा; सासाराम से आगाज, ऐसा होगा रूट

एसआईआर के खिलाफ बिहार में कल से शुरू हो रही इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का आगाज सासाराम से होगा। 16 दिनों में राहुल और तेजस्वी 25 जिलों में एक साथ लोगों से संवाद करेंगे। यात्रा का समापन पटना में एक सितंबर को होगा।

Sat, 16 Aug 2025 09:56 PMsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
राहुल-तेजस्वी की बिहार में कल से वोटर अधिकार यात्रा; सासाराम से आगाज, ऐसा होगा रूट

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेता रविवार से सड़कों पर होंगे। सासाराम के सुअरा हवाई अड्डे पर सभा से मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत होगी। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पूरी यात्रा के दौरान साथ चलेंगे। राहुल गांधी सुबह 10.30 बजे गया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से सासाराम के एसपी जैन कॉलेज पहुंचेंगे। सुअरा हवाई अड्डे स्थित सभास्थल पहुंचकर करीब 12 बजे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यहीं से यात्रा डेहरी ऑन सोन बाजार पहुंचेगी। जहां से औरंगाबाद पहुंचेगी। रात्रि विश्राम औरंगाबाद जिले के कुटुंबा स्थित बभनडीह खेल मैदान में होगा। 16 दिनों में राहुल की यात्रा बिहार के 25 जिलों से गुजरेगी। बीच में दो दिन विश्राम के साथ करीब 1300 किमी का सफर तय करेगी। 1 सितंबर को पटना पहुंचने के बाद समापन रैली पटना के गांधी मैदान में होगी।

वोटर अधिकार यात्रा रूट

ऐसा होगा वोटर अधिकार यात्रा का रूट

17 अगस्त- सासाराम, डेहरी ऑन सो, रोहतास

18 अगस्त- कुटुंबा, औरंगाबाद, देव गुरारू

19 अगस्त- पुनामा वजीरगंज, गया से नवादा होते हुए बरबीघा

20 अगस्त- ब्रेक दिन

21 अगस्त- तीन मोहानी दुर्गा मंदिर, शेखपुरा से सिकंदरा, जमुई होकर मुंगेर

22 अगस्त- चंदन बाग चौक, मुंगेर से सुल्तानगंज होकर भागलपुर

23 अगस्त- बरारी, कुरसेला से कोढ़ा और कटिहार होकर पूर्णिया

24 अगस्त- खुश्कीबाग, पूर्णिया से चांदनी चौक, अररिया होकर नरपतगंज

25 अगस्त- ब्रेक दिन

26 अगस्त- हुसैन चौक, सुपौल से फुलपरास, सकरी, मधुबनी होकर दरभंगा

27 अगस्त- गंगवारा महावीर स्थान, दरभंगा से मुजफ्फरपुर होकर सीतामढ़ी

28 अगस्त- रीगा रोड, सीतामढ़ी से मोतिहारी होकर पश्चिमी चंपारण

29 अगस्त- बेतिया, पश्चिमी चंपारण से गोपालगंज होकर सीवान

30 अगस्त- छपरा, सारण से आरा, भोजपुर

31 अगस्त- ब्रेक दिन

01 सितबंर- यात्रा समापन, पटना

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।