Uproar over SIR Mahagathbandhan Voter Rights Yatra from tomorrow Rahul Tejaswi will communicate in 25 districts SIR पर हल्लाबोल; कल से महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा, राहुल-तेजस्वी 25 जिलों में करेंगे संवाद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

SIR पर हल्लाबोल; कल से महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा, राहुल-तेजस्वी 25 जिलों में करेंगे संवाद

बिहार में एसआईआर के खिलाफ कल यानी 17 अगस्त से महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का आगाज होगा। जो पूरे 16 दिन चलेगी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 25 जिलों से यात्रा निकलेगी। इस दौरान जनता से दोनों नेता संवाद करेंगे। जिसमें महागठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे। 

Sat, 16 Aug 2025 03:06 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
SIR पर हल्लाबोल; कल से महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा, राहुल-तेजस्वी 25 जिलों में करेंगे संवाद

बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 65 लाख वोटर्स के नाम काटे जाने के विरोध में कल यानी 17 अगस्त से महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का आगाज होगा। जिसका नेतृत्व राहुल गांधी और तेजस्वी यादव करेंगे। सासाराम से शुरू होकर यात्रा 25 जिलों से गुजरते हुए पटना में खत्म होगी। जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी दलों के वरीय नेता शामिल होंगे। सासाराम से औरंगाबाद होते हुए गया पहुंचेगी।

गया के बाद यात्रा नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जमुई से गुजरते हुए लखीसराय, मुंगेर होते हुए भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर से कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा से मुजफ्फरपुर होकर आगे जाएगी। मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी, मोतिहारी, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा होते से आरा पहुंचेगी। आरा के बाद यात्रा का अंतिम पड़ाव पटना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज सब नंगे हो गए; SIR पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से तेजस्वी 'बम-बम' है
ये भी पढ़ें:जिनके वोट कट रहे, वो तिरंगा कैसे फहराएंगे; 15 अगस्त पर तेजस्वी का खुला पत्र

शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चुनाव आयोग वोट की चोरी ही नहीं, बल्कि डकैती कर रहा है। आजाद भारत में वोट के अधिकार को सुरक्षित करने के लिए सभी को इंडिया अलायंस का साथ देना चाहिए। बिहार में लोकतंत्र और वोट के अधिकार को सुरक्षित करने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी महागठबंधन के सभी नेताओं के साथ वोटर अधिकार यात्रा रोहतास जिले के सासाराम से 17 अगस्त, 2025 से 1 सितम्बर, 2025 तक 16 दिनों की यात्रा शुरू कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट का आदेश विपक्ष की जीत; तेजस्वी बोले- यात्रा में सारा खेल बताएंगे
ये भी पढ़ें:डबल एपिक पर मुश्किल में MP वीणा देवी, MLC दिनेश सिंह? EC ने भेजा नोटिस
ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग का दावा- SIR पर दलों की आपत्ति नहीं, तेजस्वी बोले- रोज शिकायत कर रहे

इस यात्रा में वोट के अधिकार और चुनाव आयोग के द्वारा सत्तारूढ़ दल के इशारे पर किये जा रहे कार्यों को उजागर किया जायेगा और जनता को यह बताया जाएगा कि किस तरह से वोट के अधिकार से वंचित करने के लिए साजिश की जा रही है। वहीं इस मामले पर बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं। इससे मतदाताओं में गुस्सा है। मतदाता अधिकार यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में धूर्त और मूर्ख लोग बैठे हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।