Khesari Lal Yadav meets Tejashwi says Hum Aise Hi Garda Uda Rahe on contesting election question तेजस्वी से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, चुनाव लड़ने पर बोले- हम तो ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, चुनाव लड़ने पर बोले- हम तो ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं

भोजपुरी एक्टर एवं सिंगर खेसारी लाल यादव ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के पटना आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि हम हीरो में ही ठीक हैं, ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं।

Fri, 15 Aug 2025 01:24 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, चुनाव लड़ने पर बोले- हम तो ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव से मिलने पटना पहु्ंचे। उन्होंने तेजस्वी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बहुत देर तक चर्चा हुई। इस मीटिंग के बाद खेसारी लाल यादव के बिहार की किसी विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा चलने लगी। हालांकि, भोजपुरी एक्टर एवं सिंगर ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए नहीं आए थे, वह फिल्म इंडस्ट्री में ठीक हैं।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद खेसारी लाल ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह बड़े भाई का आशीर्वाद लेने आए थे। बिहार में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, "हम चुनाव लड़ने नहीं आए थे, हम तो हीरो ही सही हैं, हम ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं। अच्छी फिल्में कर रहे हैं और अच्छे गाने गा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धोबी के घरे विवाह, गधा के माथे माउर; रिट्वीट कर बुरे फंसे खेसारीलाल

खेसारी लाल यादव ने कहा कि तेजस्वी से उनका भाईचारा है। वह कुछ काम से उनसे मिलने आए थे। भविष्य में चुनाव लड़ने के सवाल कहा कि वह आज में जीते हैं, कल क्या होगा उन्हें नहीं पता है। खेसारी ने यह भी कहा कि तेजस्वी उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहते हैं। आज वह हीरो हैं, आने वाले कल में क्या होगा पता नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC आंदोलन पर खिसिया गए खेसारी लाल यादव, बोले- अपना डंडा, अपना झंडा मजबूत करिए

बता दें कि खेसारी भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता और गायक हैं। वह मूलरूप से सारण (छपरा) जिले के रहने वाले हैं। तेजस्वी एवं लालू परिवार से उनके अच्छे संबंध बताए जाते हैं। पिछले साल मार्च महीने में लोकसभा चुनाव से पहले भी खेसारी ने राबड़ी आवास पर पहुंचकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। उस समय भी उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा चली थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।