congress mp rahul gandhi said vote adhikar yatra is final fight before bihar assembly election बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' को राहुल गांधी ने बताया निर्णायक संग्राम; लोगों से भी एक अपील, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' को राहुल गांधी ने बताया निर्णायक संग्राम; लोगों से भी एक अपील

गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसे निर्णायक संग्राम कहा है। उन्होंने लिखा, ‘17 अगस्त से वोट अधिकार यात्रा के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के ख़िलाफ़ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं।'

Thu, 14 Aug 2025 12:40 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' को राहुल गांधी ने बताया निर्णायक संग्राम; लोगों से भी एक अपील

बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। कांग्रेस, राजद समेत महागठबंधन में शामिल लगभग सभी दल एक साथ बिहार में चुनाव से पहले हुए SIR के मुद्दे पर हमलावर हैं। विपक्षी पार्टियां मतदाता सूची पुनरीक्षण में धांधली का आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस ने बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' का ऐलान किया है। पार्टी ने बिहार के सासाराम जिले से शुरू होने वाली वोट अधिकार यात्रा की तैयारी तेज कर दी है। यात्रा 17 अगस्त को रेलवे स्टेडियम में सभा से शुरू हो रही है।

गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसे निर्णायक संग्राम कहा है। उन्होंने लिखा, ‘17 अगस्त से वोट अधिकार यात्रा के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के ख़िलाफ़ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं। यह सिर्फ़ एक चुनावी मुद्दा नहीं - यह लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है। हम पूरे देश में स्वच्छ मतदाता सूची बनवाकर ही रहेंगे। युवा, मज़दूर, किसान - हर नागरिक, उठो और इस जनांदोलन से जुड़ो। अब की बार, वोट चोरों की हार - जनता की जीत, संविधान की जीत।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सांसद वीणा देवी के पति दिनेश सिंह का नाम भी 2 जगह, तेजस्वी ने दिखाया ईपिक नंबर

बता दें कि कांग्रेस की 'वोट अधिकार यात्रा' की तैयारियां जोरों पर है। इस क्रम में बुधवार को कांग्रेस के महासचिव सांसद वेणुगोपाल बुधवार को सासाराम पहुंचे थे। यहां उन्होंने महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की थी। कांग्रेस महासचिव के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, बिहार प्रभारी कृष्णा अलावरू, यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष सह रोहतास में कार्यक्रम प्रभारी अजय राय भी बैठक में शामिल हुए थे। जबकि राजद की तरफ से औरंगाबाद सांसद सह युवा राजद के अध्यक्ष अभय कुशवाहा एवं जिले के राजद विधायक शामिल हुए थे। कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा था कि चुनाव आयोग की मनमानी, एसआईआर में गड़बड़ियों के कारण बिहार में लाखों लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मतदाता अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू करेंगे। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सासाराम ऐतिहासिक स्थल है, यह परिवर्तन की धरती रही है। इसलिए ‘वोट अधिकार यात्रा’ के शुभारंभ के लिए सासाराम को चुना गया है। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओं का यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक रहेगा बारिश का दौर, तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी;मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।