PS Jaiprakash Singh and Bhojpuri singer Ritesh Pandey joined Prashant Kishor Jan suraaj आईपीएस जयप्रकाश सिंह और भोजपुरी गायक रितेश पांडे जनसुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने किया स्वागत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आईपीएस जयप्रकाश सिंह और भोजपुरी गायक रितेश पांडे जनसुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने किया स्वागत

सारण जिले के रहने वाले पूर्व आईपीएस जय प्रकाश सिंह और जाने माने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने जनसुराज का दामन थाम लिया है। जय प्रकाश सिंह हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था।

Fri, 18 July 2025 12:07 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
आईपीएस जयप्रकाश सिंह और भोजपुरी गायक रितेश पांडे जनसुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने किया स्वागत

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर के जनसुराज का कुनबा और बड़ा हो गया है। सारण जिले के रहने वाले पूर्व आईपीएस जय प्रकाश सिंह और जाने माने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने जनसुराज का दामन थाम लिया है। जय प्रकाश सिंह हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दिया। प्रशांत किशोर समेत सभी पार्टी नेताओं ने दोनों का जोरदार स्वागत किया।

प्रशांत किशोर ने बताया कि जयप्रकाश सिंह सारण के निवासी हैं। उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई अपने गांव से की। एकमा के सरकारी विद्यालय में पढ़े। मैट्रिक तक छपरा भी नहीं आए थे। उसके बाद पटना कॉलेज में पढ़ाई की। परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सेना में नौकरी की क्योंकि पढने की स्थिति नहीं थी। लेकिन अपने मेहनत के बल पर आईपीएस में ऑल इंडिया में 59 रैंक हासिल किया। उससे पहले एयरपोर्ट ऑथोरिटी में भी नौकरी की। ये एडीजी थे और कुछ दिन और नौकरी में रह जाते तो डीजीपी हो जाते। लेकिन बिहार में बदलाव के लिए इन्होंने उसका त्याग कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एडीजी अपनी आंखें चेक कराएं, किसानों को हत्यारा बताने पर भड़के प्रशांत किशोर

पीके ने कहा कि रितेश पांडे काराकाट इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने बिहार को बदहाली से निकालने के लिए जनसुराज का दामन थामा है। भोजपुरी में उनके चाहने वालों का कुनबा बहुत बड़ा है। इनके पिताजी शिक्षक थे लेकिन लालू यादव के राज में उनकी नौकरी चली गयी। संघर्ष करके यहां तक पहुंचे। 40 से 50 फिल्मों में इन्होंने काम भी किया। उस वैभव को छोड़कर बिहार बदलने की मकसद से जनसुराज के साथ आ गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माता सीता का मंदिर बना कब्जा करेंगे, दिलीप जायसवाल की हिम्मत नहीं है..,बोले पीके

एडीजी पद छोड़कर जनसुराज में आए जेपी सिंह ने इस मौके पर कहा कि प्रशांत किशोर का अभियान बिहार की तकदीर बदलने वाला है। प्रशांत किशोर आराम की जिंदगी छोड़कर गांव गांव पैदल भटक रहे हैं। मुझे भी बिहार के लिए त्याग करना चाहिए। यही समय कि मातृभूमि के लिए कुछ कर दिखाया जाए। आईपीएस की नौकरी छोड़ने का फैसला बहुत कठिन था। अब बिहार के लिए काम करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हो गई प्रशांत किशोर और मनीष कश्यप की मुलाकात, 7 जुलाई को जन सुराज का बैग उठाएंगे
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर के लिए चिराग छोड़ सब खराब, क्या जन सुराज और पासवान का बनेगा पकवान?
ये भी पढ़ें:पारिजात सौरभ बने जन सुराज के पटना महानगर अध्यक्ष, पीके की पार्टी ने बनाई टीम
ये भी पढ़ें:सहनी की VIP को दोबारा नाव सिंबल, RLM का सिलेंडर और जन सुराज का स्कूल बैग कायम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।