माता सीता का मंदिर बना उसपर कब्जा कर लेंगे, दिलीप जायसवाल की हिम्मत नहीं है.., प्रशांत किशोर का BJP अध्यक्ष पर हमला
प्रशांत किशोर ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, ‘दिलीप जायसवाल माता सीता का मंदिर बनाएंगे और ये लोग वैसे लोग हैं जो मंदिर पर भी कब्जा कर लेंगे। ये वो लोग हैं जिन्होंने गरीब, अल्पसंख्यक और पिछड़े बच्चों के लिए बने मेडिकल कॉलेज पर कब्जा कर लिया है।’

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में हलचल तेज है। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पिछले कुछ दिनों से बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगातार हमले कर रहे हैं। उन्होंने दिलीप जायसवाल पर यह भी आरोप लगा दिया था कि उन्होंने गलत तरीके से कॉलेज पर कब्जा कर लिया। अब प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार बीजेपी अध्यक्ष पर हमला बोला है। बेगूसराय में मौजूद प्रशांत किशोर ने कहा कि ये लोग माता सीता के मंदिर पर कब्जा कर लेंगे। दिलीप जायसवाल में यह हिम्मत नहीं है कि वो उनके सवाल का जवाब दें।
प्रशांत किशोर ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, ‘दिलीप जायसवाल माता सीता का मंदिर बनाएंगे और ये लोग वैसे लोग हैं जो मंदिर पर भी कब्जा कर लेंगे। ये वो लोग हैं जिन्होंने गरीब, अल्पसंख्यक और पिछड़े बच्चों के लिए बने मेडिकल कॉलेज पर कब्जा कर लिया है। मैंने जो समाज के सामने बात रखी है तो इनकी हिम्मत नहीं है कि उसका जवाब दें।’
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि ये हिंदू, मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद का नाम लेकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। यह वो लोग हैं जिन्होंने मेडिकल कॉलेज पर कब्जा किया हुआ है। अगर कल होकर मंदिर भी बनाएंगे तो मंदिर के नाम पर भी घोटाला करेंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले राजगीर में मौजूद दिलीप जायसवाल ने भाजपा दक्षिण बिहार की तरफ से आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा था कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को भगवान श्रीराम व माता जानकी का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने दो तिहाई से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि एनडीए की सरकार पुनौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर बनवा रही है। श्रीराम का मंदिर पहले ही बन चुका है।




साइन इन