एडीजी अपनी आंखें चेक कराएं, किसानों को हत्यारा बताने पर भड़के प्रशांत किशोर
बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के किसानों को हत्यारा बताए जाने पर सियासत गर्मा गई है। जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने एडीजी को अपनी आंखों की जांच करवाने की नसीहत दी है।

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) कुंदन कृष्णन को अपनी आंखों की जांच कराने की नसीहत दी है। किसानों को हत्यारा बताने वाले एडीजी के बयान पर पलटवार करते हुए पीके ने कहा कि यह ऐसे अफसर और सरकार की मानसिकता को दिखाता है। हत्या की जिम्मेदारी लेने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की बजाय किसानों पर दोषारोपण किया जा रहा है।
प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बांका जिले के अमरपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि आने वाले दिनों में बिहार में कानून व्यवस्था और बिगड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन शराब और बालू से कमाई करने में लगा है। मंत्री ट्रांसफर- पोस्टिंग से उगाही कर रहे हैँ। सरकार का मुखिया ही अचेतन अवस्था में है, तो हालात बिगड़ेंगे।
पटना शूटआउट पर बोलते हुए पीके ने कहा कि पारस अस्पताल का वीडियो देख लें, पैंट-शर्ट पहनकर अपराधी बंदूक निकालकर मर्डर करते हुए दिख रहे हैं। एडीजी कुंदन कृष्णन को अगर ये किसान नजर आते हैं, तो उन्हें अपनी आंखों की जांच करवाने की जरूरत है।
बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में पैरोल पर इलाज करा रहे गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद एडीजी ने कहा कि किसानों को अप्रैल से जून तक काम नहीं रहता, इसलिए उस महीने ज्यादा मर्डर होते हैं




साइन इन