Mukesh Sahni VIP again gets boat symbol RLM gas cylinder Jan Suraj school bag reinstated मुकेश सहनी की VIP को दोबारा नाव सिंबल, RLM का सिलेंडर और जन सुराज का स्कूल बैग कायम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुकेश सहनी की VIP को दोबारा नाव सिंबल, RLM का सिलेंडर और जन सुराज का स्कूल बैग कायम

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी की वीआईपी को दोबारा नाव सिंबल मिल गया है। वहीं, उपेंद्र कुशवारा की रालोमो और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का पुराना चुनाव चिह्न कायम रखा गया है।

Wed, 25 June 2025 05:56 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मुकेश सहनी की VIP को दोबारा नाव सिंबल, RLM का सिलेंडर और जन सुराज का स्कूल बैग कायम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने 8 दलों को सिंबल (चुनाव चिह्न) आवंटित कर दिया है। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को दोबारा नाव सिंबल मिल गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा का गैस सिलेंडर चुनाव चिह्न स्थायी हो गया है। इसी तरह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का भी स्कूल बैग चुनाव चिह्न कायम है। चुनाव आयोग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव से उनकी पार्टी को पर्स चुनाव चिह्न दिया गया था। मगर कई प्रावधानों को पार करने के बाद एक बार फिर पार्टी को पुराना चुनाव चिह्न नाव प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि वीआईपी का नाव सिंबल से भावनात्मक लगाव रहा है। यह भीमराव अंबेडकर के संविधान की जीत है। बता दें कि मुकेश सहनी की वीआईपी इस बार आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों के साथ मिलकर महागठबंधन में चुनाव लड़ेगी।

दूसरी ओर, एनडीए के घटक दल उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी गैस सिलेंडर चुनाव चिह्न स्थायी रूप से आवंटित कर दिया गया है। आरएलएम के प्रदेश महासचिव राम पुकार सिन्हा ने बुधवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्थायी रूप से चुनाव चिह्न मिलने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चुनाव छठ के बाद! 22 साल बाद वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण में जुटा आयोग

इसी तरह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का भी स्कूल बैग चुनाव चिह्न कायम रखा गया है। बिहार के इन सभी दलों ने विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग को सिंबल के लिए आवेदन दिया था। चुनाव आयोग ने इनके आवेदनों को मंजूर कर दिया है। अब ये पार्टियां जहां से चुनाव लड़ेंगी, वहां किसी अन्य उम्मीदवार को इनके सिंबल नहीं आवंटित किए जाएंगे। इससे इन दलों को सभी सीटों पर एक जैसे सिंबल मिल जाएंगे, जिससे चुनाव प्रचार में आसानी होगी।

किस पार्टी को कौन-सा चुनाव चिह्न मिला

1. भारतीय सार्थक पार्टी - कैंची

2. लोहिया जनता दल - बाल्टी

3. राष्ट्रीय लोक मोर्चा - गैस सिलेंडर

4. जन सहमति पार्टी - लेडीज पर्स

5. विकासशील इंसान पार्टी - नाव

6. जन सुराज पार्टी - स्कूल बैग

7. भारतीय जनता समाजसेवी पार्टी - बांसुरी

8. राष्ट्रीय समाजवादी लोक अधिकार पार्टी - अंगूठी

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।