Parijat Saurabh become Jan Suraaj Patna President PK party formed 284 members team पारिजात सौरभ बने जन सुराज के पटना महानगर अध्यक्ष, पीके की पार्टी ने 284 सदस्यों की टीम बनाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पारिजात सौरभ बने जन सुराज के पटना महानगर अध्यक्ष, पीके की पार्टी ने 284 सदस्यों की टीम बनाई

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने पटना में 284 सदस्यीय टीम बनाई है। पारिजात सौरभ को पार्टी का पटना महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कई उपाध्यक्ष, सचिव और संरक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

Thu, 26 June 2025 10:18 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
पारिजात सौरभ बने जन सुराज के पटना महानगर अध्यक्ष, पीके की पार्टी ने 284 सदस्यों की टीम बनाई

इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है। इसी क्रम में पार्टी ने पटना जिले में 284 पदाधिकारियों की टीम बनाई है। इसकी कमान पारिजात सौरभ को सौंपी गई है। वह जन सुराज के पटना महानगर अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि पूनम प्रकाश को महिला जिलाध्यक्ष, अमित कुमार मेहता को युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रियाज अहमद को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

पीके की जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने गुरुवार को इसकी सूची जारी की। पार्टी ने पटना में 10 जिला संरक्षक, 15-15 उपाध्यक्ष, महिला एवं युवा उपाध्यक्ष के साथ 75-75 जिला सचिव, महिला एवं युवा सचिव भी बनाए हैं। सभी के नाम घोषित कर दिए गए हैं। आगामी चुनाव में यह टीम पटना में जन सुराज के संगठन को मजबूत करने और पार्टी के प्रचार में अहम भूमिका निभाएगी।

जन सुराज ने जिला उपाध्यक्ष बनाया-

प्रभात जायसवाल, प्रणव कुमार पांडे, शंकर कुमार, बैजनाथ यादव, जाकिर हुसैन, पृथ्वी रणधीर, आरके सिंह, रंजन कुमार, गंगाधर गिरि, अर्जुन यादव, विकास सिंह, प्रेम चोपड़ा, पंकज कुमार, सुमित कुमार और कामेंद्र कुमार पटेल को पटना महानगर का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीके बोले- हम 2000 देंगे, तेजस्वी ने कहा- नीतीश ने नकल की; पेंशन पर राजनीति शुरू

साथ ही उर्मिला कुमारी, सुनीता कुमारी, गीता देवी, विनिता झा, पूनम सिंह, नीतू देवी, रूबी कुमारी, माधुरी कुमारी, बेबी तरन्नुम, सुमन सिंह, भावना कुमारी, अपर्णा बाला, वंदना कुमारी, मधु सिन्हा और अपर्णा यादव को महिला जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने पिछले साल 2 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी का गठन किया था। पीके जोर-शोर से अपनी पार्टी का पूरे बिहार में प्रचार कर रहे हैं। इस साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है। पीके की पार्टी ने राज्य की सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी की है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।