Prashant Kishor made dent in BJP before elections large number of BJP members joined Jan Suraj चुनाव से पहले बीजेपी में प्रशांत किशोर ने लगाई सेंध, बड़ी संख्या में भाजपाई जन सुराज में शामिल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव से पहले बीजेपी में प्रशांत किशोर ने लगाई सेंध, बड़ी संख्या में भाजपाई जन सुराज में शामिल

भाजपा के महामंत्री रहे सुधीर शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रहीं विनीता मिश्रा और समस्तीपुर निवासी युवा उद्यमी चेतना झांब समेत कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं जन सुराज में शामिल हुए।

Fri, 1 Aug 2025 05:09 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चुनाव से पहले बीजेपी में प्रशांत किशोर ने लगाई सेंध, बड़ी संख्या में भाजपाई जन सुराज में शामिल

पटना के शेखपुरा हाउस में जन सुराज का मिलन समारोह आयोजित किया गया। प्रशांत किशोर की मौजूदगी में भाजपा के महामंत्री रहे सुधीर शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रहीं विनीता मिश्रा और समस्तीपुर निवासी युवा उद्यमी चेतना झांब समेत कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं और विभिन्न जिलों के गणमान्य सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सभी को पीला गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

मिलन समारोह के मौके पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज किसी के विरोध में नहीं हैं। जन सुराज में वो लोग आ रहे जो बिहार में बेहतर व्यवस्था बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बिहार सुधरे। हम चाहते हैं कि कर्नाटक-गुजरात की तरह बिहार में भी विकास हो। भाजपा में जिस चाल चरित्र चेहरा की बात होती थी, उस चेहरे वाले लोग अब जन सुराज में दिख रहे हैं। अभिमन्यु का उदाहरण देते हुए पीके ने कहा कि उसके बलिदान की ही चर्चा होती है, उसे घेर कर मारने वालों की चर्चा नहीं होती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:… तो चिराग को वोट दे देंगे प्रशांत, कहा- वो NDA छोड़ दें तो भी गठबंधन नहीं होगा
ये भी पढ़ें:प्रशांत उतारने लगे शराब बैन का नशा, बहुमत की राय पर तेजस्वी भी चीयर्स को रेडी

पार्टी में इतने लोग जुड़ रहे हैं, गौरवान्वित हूं- उदय सिंह

मिलन समारोह में सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि आज बिहार भर के लोग यह जान रहे हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान जन सुराज ही कर सकती है। इसलिए सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र की बड़ी-बड़ी हस्तियां हमसे जुड़ रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मैं इससे गौरवान्वित हूं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि भाजपा ने देश के लिए कुछ भी किया हो, बिहार के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए सभी पार्टियों खासकर भाजपा के इतने सारे नेता हमारे साथ आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर के खिलाफ BJP नेता ने दर्ज कराई FIR, सम्राट चौधरी के अपमान का आरोप
ये भी पढ़ें:चिराग को सीएम फेस बनाएं प्रशांत किशोर, पप्पू यादव क्यों बोले

जन सुराज से जुड़कर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री व भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि मैंने अपनी जवानी भाजपा को आगे बढ़ाने में लगा दी। लेकिन यह पार्टी अब जमीनी कार्यकर्ताओं की कत्लगाह हो गई है। बिहार में अब राजद-1 और राजद-2 के बीच सत्ता की लड़ाई हो रही है। लेकिन अब जन सुराज बिहार की जनता का अगला विकल्प बनने जा रही है।

वहीं भाजपा की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं विनीता मिश्रा ने जन सुराज से जुड़ने को लेकर प्रशांत किशोर और उदय सिंह को धन्यवाद दिया। साथ ही समस्तीपुर निवासी युवा उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता चेतना झांब ने कहा कि बिहारी अब सिर्फ बिहार में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर रहे हैं। अब प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार को, पाटलिपुत्र को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खूब धक्का-मुक्की, मनीष कश्यप यूट्यूबर्स से भिड़े,जनसुराज के कार्यक्रम में हंगामा
ये भी पढ़ें:एक लाख आदमी से नीतीश को घर में घेरेंगे, पुलिस की लाठी बरसी तो बोले प्रशांत किशोर
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले कुनबा बढ़ा रहे पीके, जन सुराज में आए पूर्व IPS और भोजपुरी स्टार

यह लोग हुए जन सुराज में शामिल

जन सुराज पार्टी में आज शामिल होनेवालों में अन्य लोगों में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पल्लव कुमार सिंह गोपालगंज के प्रसिद्ध फिजीशियन डॉ शशि शेखर शर्मा, सीतामढ़ी निवासी दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ सोमेंद्र कुमार सिंह, पटना महावीर मंदिर के मुख्य पुजारी रहे उमाशंकर दास शास्त्री, सारण निवासी अकादमिक स्तर पर सक्रिय रहे अमितेश कुमार, कटिहार के सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत भारती, उद्यमी रिंकू गिरी, पटना हाई कोर्ट के वकील राजेश कुमार मिश्रा, पश्चिम चंपारण के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे अजय गिरी शामिल हैं। इनके साथ ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता भी जन सुराज में शामिल हुए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।