manish kashyap fight with youtubers in motihari jan suraaj programme पहले बहस फिर धक्का-मुक्की, मनीष कश्यप यूट्यूबर्स से भिड़े; जन सुराज के कार्यक्रम में हंगामा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले बहस फिर धक्का-मुक्की, मनीष कश्यप यूट्यूबर्स से भिड़े; जन सुराज के कार्यक्रम में हंगामा

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जब यूट्यूबरों ने उनसे प्रशांत किशोर के पुराने बयानो को लेकर सवाल पूछा तब अचानक माहौल बिगड़ गया। मनीष कश्यप और यूट्यूबर्स के बीच बहस होने लगी।

Tue, 29 July 2025 10:52 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share
पहले बहस फिर धक्का-मुक्की, मनीष कश्यप यूट्यूबर्स से भिड़े; जन सुराज के कार्यक्रम में हंगामा

बिहार के मोतिहारी जिले में मनीष कश्यप और कुछ यूट्यूबर्स के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति हो गई। दरअसल मनीष कश्यप मोतिहारी में जनसुराज के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे और यह कार्यक्रम धरना प्रदर्शन से संबंधित था। लेकिन यहां अचानक मनीष कश्यप और कुछ लोगों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। दरअसल मनीष कश्यप रक्सौल में कोईरिया टोला नहर चौक पर हो रहे पुल निर्माण के पास डायवर्सन बनाने और रक्सौल में उत्पन्न जल संकट समस्याओं को जल्द से समाधान करने की मांग को लेकर जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती आमरण अनशन कर रही हैं। सोमवार को उनके आमरण अनशन का तीसरा दिन था। इस अनशन में शामिल होने के लिए मनीष कश्यप भी पहुंचे थे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जब मनीष कश्यप वहां पहुंचे तो कुछ यूट्यूबर्स ने उनसे सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। हालांकि, शुरुआत में तो सबकुछ सामान्य था। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जब यूट्यूबरों ने उनसे प्रशांत किशोर के पुराने बयानों को लेकर सवाल पूछा तब अचानक माहौल बिगड़ गया। मनीष कश्यप और यूट्यूबर्स के बीच बहस होने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई वीरेंद्र डरने वाला नहीं, पंचायत सचिव से विवाद के बाद बोले RJD विधायक
ये भी पढ़ें:क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., बोले तेज प्रताप

जनसुराज नेता मनीष कश्यप और यूट्यूबर्स के बीच हुई इस नोंकझोंक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि मनीष कश्यप काफी गुस्से में हैं। अचानक वो वहां खड़े हो जाते हैं और कहते हैं कि सबलोग रिकॉर्ड कर रहा है,तरीका किसका गलत है जी। वो एक शख्स की तरफ ऊंगली दिखाते हैं और कहते हैं कि पैसा लेकर आया है। मनीष कश्यप बार-बार युवक के द्वारा पैसा लेकर आने की बात को दोहराते हैं।

अचानक वहां कुछ अन्य लोग भी आ जाते हैं और फिर काफी हल्ला-हंगामा शुरू हो जाता है। आमरण स्थल पर काफी लोग जमा हैं और उनके बीच हो रहे शोर-शराबे को इस वीडियो में सुना जा सकता है। वहां धक्कामुक्की को भी वीडियो में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि बाद में किसी तरह इस हंगामे को शांत कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बंगाली शरणार्थियों के पास जमीन है या नहीं,1971 के बाद आए लोगों की तलाश
ये भी पढ़ें:पटना में बारिश, जमुई-नवादा समेत 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; बिहार का मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।