BJP leader filed FIR against Prashant Kishor accused him of insulting Samrat Choudhary प्रशांत किशोर के खिलाफ BJP नेता ने दर्ज कराई FIR, सम्राट चौधरी के अपमान का आरोप लगाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर के खिलाफ BJP नेता ने दर्ज कराई FIR, सम्राट चौधरी के अपमान का आरोप लगाया

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ बीजेपी नेता ने पटना के गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अपमान का आरोप लगाया है। और कहा कि प्रशांत किशोर भाजपा नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Mon, 28 July 2025 10:22 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
प्रशांत किशोर के खिलाफ BJP नेता ने दर्ज कराई FIR, सम्राट चौधरी के अपमान का आरोप लगाया

बिहार भाजपा के कार्य समिति सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि प्रशांत किशोर ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया। वे भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी अपमानित करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। कृष्ण सिंह ने शिकायत में लिखा है कि ऐसा कर प्रशांत किशोर भाजपा और इसके नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि एक मीडिया कॉन्क्लेव के दौरान प्रशांत किशोर ने भाजपा नेता और राज्य अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लेकर गलत बयान दिया। उन्होने कहा था कि सम्राट चौधरी केवल सातवीं पास हैं और उनका असली नाम राकेश कुमार था, जिसे बदलकर सम्राट चौधरी रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग को सीएम फेस बनाएं प्रशांत किशोर, पप्पू यादव क्यों बोले
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर समेत 300 पर पटना में एफआईआर, विधानसभा मार्च में हुआ था बवाल
ये भी पढ़ें:ऐ इतना दम है, पुलिस को आंख दिखाकर पीके बोले- नीतीश से परमिशन लेकर आओ
ये भी पढ़ें:एक लाख आदमी से नीतीश को घर में घेरेंगे, पुलिस की लाठी बरसी तो बोले प्रशांत किशोर

इससे पहले पटना में विरोध मार्च के दौरान हमला, कर्फ्यू के आदेशों के उल्लंघन करने के आरोप में प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज के 8 नेताओं समेत सैकड़ों अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पटना के सचिवालय थाने में दर्ज एफआईआर में प्रशांत किशोर के अलावा जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रवक्ता विवेक कुमार, ललन यादव, जितेंद्र यादव और हाल ही में जन सुराज में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप के नाम शामिल हैं

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।