Pay attention to Lalu health Nitish working 16 hours Upendra Kushwaha sharp attack on Tejashwi लालू के हेल्थ पर ध्यान दें, नीतीश 16 घंटे काम कर रहे; तेजस्वी पर उपेंद्र कुशवाहा का तीखा वार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू के हेल्थ पर ध्यान दें, नीतीश 16 घंटे काम कर रहे; तेजस्वी पर उपेंद्र कुशवाहा का तीखा वार

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष भले ही हों लेकिन कोई सार्वजनिक सभा नहीं कर रहे हैं। तेजस्वी यादव को उनके हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए।

Sun, 22 June 2025 07:52 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, गया जी, निज प्रतिनिधि
share
लालू के हेल्थ पर ध्यान दें, नीतीश 16 घंटे काम कर रहे; तेजस्वी पर उपेंद्र कुशवाहा का तीखा वार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसा सांसद(आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष) उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि तेजस्वी यादव को लालू जी के स्वास्थ्य को देखना चाहिए। वे बीमार हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। नीतीश कुमार स्वस्थ्य हैं। लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। 16 से 18 घंटा काम कर रहे हैं। उनके ऊपर स्वास्थ्य को लेकर टिप्पणी करना मुनासिब नहीं है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष मुद्दा विहीन है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद और कुछ और लोग सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल कर रहे हैं।

रविवार को गया जी के सर्किट में हुई प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा अपने सिस्टम के काम कर रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चुनाव होगा। सरकार बनेगी तो नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष भले ही हों लेकिन कोई सार्वजनिक सभा नहीं कर रहे हैं। तेजस्वी यादव को उनके हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौवीं फेल कहलाना बुरा नहीं लगता; पीके को तेजस्वी का जवाब, डिग्री लेकर…

परिसीमन कराने को लेकर पटना में रैली

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश में 50 साल से परिसीमन नहीं हुआ। इस कारण लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा की सीट नहीं बढ़ रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान बिहार व आसपास के राज्यों को रहा है। परिसीमन होगा तो लोक सभा में बिहार के सांसदों की संख्या बढ़ेगी। संख्या बढ़ेगी तो एससी/एसटी सहित महिलाओं को लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट बताने में अटके तेजस्वी, फिर बोले- तय है, समय पर…

कुशवाहा ने कहा कि 2026 में परिसीमन पर रोक की सीमा समाप्त हो रही है। लेकिन, दक्षिण भारत के नेता नहीं चाह रहे हैं परिसीमन हो। व एक फ्रंट बनाकर इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बात को लेकर हमारी पार्टी आवाज उठायी है। हकमारी के खिलाफ परिसीमन कराने को लेकर अभियान चलाने का निर्णय किया है। रैली के माध्यम से लोगों को हकमारी की बात बतायी जा रही है। शाहाबाद और मुजफ्फपुर के बाद 29 जून को गया के गांधी मैदान में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार रैली होने जा रही है। रैली के माध्यम से केंद्र सरकार से परिसीमन कराने की मांग करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुलकर बोलिए सीएम बनना चाहते हैं, ड्रामे की जरूरत नहीं; चिराग पर तेजस्वी का तंज
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप के सवाल पर तेजस्वी ने मोदी की पर्सनल लाइफ याद दिला दी, जानिए क्या कहा
ये भी पढ़ें:पहले पार्टी रहेगी तब तो... जेडीयू में नीतीश के बाद कौन सवाल पर बोले तेजस्वी यादव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।