Tejashwi Yadav stuck on MGB CM candidate question then said it is decided will tell on right time महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट बताने में अटके तेजस्वी यादव, फिर बोले- तय है, समय पर बताएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट बताने में अटके तेजस्वी यादव, फिर बोले- तय है, समय पर बताएंगे

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के सवाल पर तेजस्वी यादव कुछ समय के लिए अटक गए। फिर थोड़ा सोचकर बोले कि सबकुछ तय हो गया है, रणनीति के अनुसार सही समय आने पर बता दिया जाएगा।

Sun, 22 June 2025 09:59 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट बताने में अटके तेजस्वी यादव, फिर बोले- तय है, समय पर बताएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी दलों के महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट कौन होगा, इस बारे में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। महागठबंधन की बिहार चुनाव को लेकर बनी कोऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव से जब इस बारे में सवाल किया गया तो, वे कुछ सेकंड के लिए अटक गए। फिर थोड़ा सोचकर उन्होंने कहा- सबकुछ तय है, समय आने पर बताएंगे। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से लगातार तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। हालांकि, सहयोगी दल कांग्रेस ने इस पर अभी तक खुलकर सहमति नहीं जाहिर की है।

एएनआई से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से पूछा गया कि महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट कौन है, क्या वह खुद हैं? इस पर तेजस्वी अटक गए। वे 4-5 सेकंड तक विचार करने लगे। फिर थोड़ा सोचकर बोले कि ये सब चीजें तय हैं। सही समय कब आएगा, यह सब हम अपनी रणनीति के अनुसार बताएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप के सवाल पर तेजस्वी ने मोदी की पर्सनल लाइफ याद दिला दी, जानिए क्या कहा

तेजस्वी यादव ने सीएम कैंडिडेट को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच किसी भी तरह के तकरार की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन सबसे पुराना है और अब तक नहीं टूटा है। फिर भी लोग इसे तोड़ने में लगे रहते हैं और कहते हैं कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आप भी जानते हैं कि गांधी परिवार और हमारा रिश्ता कैसा है। महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा यह सबकुछ तय है, बस सही समय का इंतजार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुलकर बोलिए सीएम बनना चाहते हैं, ड्रामे की जरूरत नहीं; चिराग पर तेजस्वी का तंज

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में तकरार है। उन्होंने कहा, "लोग बोलते हैं INDIA अलायंस एक जैसा नहीं दिखता है। जबकि यहां एनडीए एक जैसा नहीं दिख रहा है। जीतनराम मांझी कुछ बोल रहे हैं, चिराग पासवान कुछ और तो उपेंद्र कुशवाहा कुछ बोलते हैं।"

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।