पटना नगर निगम की बैठक में झड़प के बाद मेयर सीता साहू के घर पहुंची पुलिस, बेटे शिशिर की तलाश
सीता साहू के बेटे को खोजते हुए पटना पुलिस की टीम मेयर के घर पहुंची है। पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज में पटना मेयर सीता साहू का घर है। बड़ी संख्या में मेयर के घर पुलिसवालों के पहुंचने से हड़कंप मच गया है।

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना की मेयर सीता साहू के घर कई थानों की पुलिस पहुंची है। बताया जा रहा है कि सीता साहू के बेटे की तलाश की जा रही है। सीता साहू के बेटे को खोजते हुए पटना पुलिस की टीम मेयर के घर पहुंची है। पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज में पटना मेयर सीता साहू का घर है। बड़ी संख्या में मेयर के घर पुलिसवालों के पहुंचने से हड़कंप मच गया है।
यह भी कहा जा रहा है कि मेयर के घर के बाहर मौजूद समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध भी किया है। मेयर के घर के बाहर उनके समर्थक जमा हो गए थे और उन्होंने पुलिस को रोकने का प्रयास किया और इस दौरान हंगामा भी हुआ है। जो तस्वीर सामने आई है उसमें नजर आ रहा है कि मेयर के घर के बाहर कई लोग पुलिस की गाड़ी के सामने खड़े हैं।
यहां आपको बता दें कि अभी हाल ही में पटना नगर निगम की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में जमकर हंगामा भी हुआ था। आरोप लगा था कि सीता साहू के बेटे शिशिर के साथ इस बैठक में पूर्व मेयर की झड़प हुई थी। इस मामले में गांधी मैदान थाने में केस भी दर्ज करवाया गया था। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि क्या पुलिस शिशिर को इसी मामले में तलाशते हुए घर आई थी? या फिर किसी अन्य मामले में उसकी तलाश थी।
पटना नगर निगम की बैठक में हुए बवाल के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे। शिशिर नगर निगम के सदस्य नहीं हैं फिर भी आखिर वो कैसे इस बैठक में शामिल हो गए? बताया जा रहा है कि इस हंगामे के बाद पूर्व मेयर ने डीएम को खत लिखकर यह आग्रह किया था कि शिशिर के नगर निगम की बैठक में आने पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा बाउंसरों और हथियारों की जांच करने की भी मांग की गई थी। उस वक्त शिशिर ने कहा था कि वो पार्षद प्रतिनिधि हैं और इसी अधिकार से वो दफ्तर गए थे।




साइन इन