Bihar Weather imd issued alert for thudner and rain in nawada siwan heat will countinue temprature increased Bihar Weather: बिहार में लोग झेल रहे गर्मी का सितम, इन जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में लोग झेल रहे गर्मी का सितम, इन जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार के नवादा, सीवान, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई में एक या दो स्थानों पर अगले कुछ घंटों में हल्के से मध्यम स्तर की मेघगर्जन, वज्रपात के अलावा हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Sun, 13 July 2025 08:14 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में लोग झेल रहे गर्मी का सितम, इन जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार के लगभग सभी जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन के वक्त लोगों को काफी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, रविवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जरूर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार के नवादा, सीवान, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई में एक या दो स्थानों पर अगले कुछ घंटों में हल्के से मध्यम स्तर की मेघगर्जन, वज्रपात के अलावा हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण भाग के एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। जबकि शेष भाग शुष्क बने रहेंगे। जाहिर है ऐसे में लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले नंगा कर खूब पीटा फिर कनपटी में मारी गोली, बिहार के खगड़िया में हत्या
ये भी पढ़ें:घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को सिर में गोली मार भागे, बिहार में हत्या से हड़क

तापमान को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान बिहार के न्यूनतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

बताया जा रहा है कि कोसी-सीमांचल के इलाकों में मौसम का मिजाज नरम रह सकता है। 15 जुलाई को जमुई और नवादा में भारी बारिश की भी उम्मीद है। बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तो धूप-छांव के बीच गर्मी व उमस सताएगी। जबकि सोमवार एवं मंगलवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तो इस दौरान एक से दो चक्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के घर 4 दर्जन से ज्यादा लोग, पहली बार एआई का इस्तेमाल; राजद का वॉर रूम
ये भी पढ़ें:अपनों पर रख रहे हाईटेक नजर, 60 लोग चौबीसों घंटे कर रहे काम; कांग्रेस का वॉर रूम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।