बिहार के सरकारी बसों में अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग, किस ऐप पर कैसे करेंगे बुक; जान लीजिए
पर्व-त्योहारों के दौरान घर बैठे सीट बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे से यात्रियों को राहत मिलेगी। बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल वर्मा ने कहा कि निगम की कुल 804 बसों में रोजाना 56 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इससे प्रतिदिन 34 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है।

बिहार में चल रही सरकारी बसों में सफर अब और आसान हो जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की बसों में सफर करने के लिए टिकट काउंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर अपनी सीटें आरक्षित कर सकते हैं। यात्री अगस्त से वर्ल्डलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। शनिवार को बीएसआरटीसी और केनरा बैंक के बीच ई-टिकटिंग के लिए करार हुआ। एमओयू पर बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल कुमार वर्मा और केनरा बैंक के महाप्रबंधक अजय कुमार ने हस्ताक्षर किया।
मौके पर परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि इससे न केवल यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि राज्य के बाहर रहने वाले कामगारों और अन्य लोगों के लिए भी सफल साबित होगी। पर्व-त्योहारों के दौरान घर बैठे सीट बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे से यात्रियों को राहत मिलेगी। बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल वर्मा ने कहा कि निगम की कुल 804 बसों में रोजाना 56 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इससे प्रतिदिन 34 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है।
जल्द ही महिलाओं के लिए 80 पिंक बस, 500 एसी व नॉन-एसी अंतरराज्यीय बसें और 400 पीएम इलेक्ट्रिक बसें लाने की योजना है। इन बसों में रेलवे की तरह एडवांस टिकट बुकिंग, सीट चयन, ऑनलाइन पेमेंट, डिजिटल टिकट, बस पड़ाव और रूट चार्ट की जानकारी शामिल होगी। साथ ही बसों में स्वचालित किराया संग्रहण प्रणाली के लिए मशीन दी जाएगी, जिससे यात्रियों को पेमेंट भुगतान करने में आसानी होगी।
कैसे काम करेगा बस टिकट बुकिंग एप
केनरा बैंक के अधिकारी ने जानकारी दी कि ई-टिकटिंग के लिए यात्री कैश, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मेट्रो कार्ड या ऑटोमेटिक क्यूआर कोड के जरिए भुगतान कर सकेंगे। टिकट बुकिंग के लिए बीएसआरटीसी एप विकसित कर रहा है और वर्ल्डलाइन पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अपर सचिव प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव कृत्यानंद रंजन, उपसचिव अरुणा कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




साइन इन