property dealer shot dead in bihar sitamarhi घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को सिर में गोली मार भागे, बिहार में हत्या से हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को सिर में गोली मार भागे, बिहार में हत्या से हड़कंप

घटना की सूचना पर एसपी अमित रंजन, मेहसौल ओपी प्रभारी, डीआईओ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक 7.6 एमएम का खोखा और पिस्टल बरामद किया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज से तीन संदिग्धों को चिह्नित किया गया है।

Sun, 13 July 2025 07:40 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share
घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को सिर में गोली मार भागे, बिहार में हत्या से हड़कंप

बिहार में अपराधियों ने पुलिस-प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। अब सीतामढ़ी जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यहां शहर के मेहसौल चौक के लखनदेई पुल के पास प्रॉपर्टी डीलर वसीम अनवर उर्फ पुट्टू खान की अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। अपने घर के बाहर खड़े वसीम को बदमाशों ने नजदीक से सिर में गोली मारी और फरार हो गए। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर गए।

घटना की सूचना पर एसपी अमित रंजन, मेहसौल ओपी प्रभारी, डीआईओ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक 7.6 एमएम का खोखा और पिस्टल बरामद किया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज से तीन संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। एसपी ने अमित रंजन ने बताया कि हत्या की वजह जानने के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की पहचान की कोशिश हो रही है। एक संदिग्ध का चेहरा आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक दिन पहले धमकी, दूसरे दिन PMCH की नर्स को सिर में मारी गोली; बिहार में मर्डर
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के घर 4 दर्जन से ज्यादा लोग, पहली बार एआई का इस्तेमाल; राजद का वॉर रूम

इधर हत्या के विरोध में नाराज लोगों ने रविवार की सुबह मेहसौल चौक को बंद कर आवागमन बाधित कर दिया। चौक को तख्ता व बांस बल्ले से तीनों तरफ से बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं हत्या के विरोध में मेहसौल चौक का मार्केट भी बंद रहा। जिससे आवगमन में परेशानी बढ़ गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशितों को समझाने का प्रयास कर रही है। उधर, मुख्य मार्ग बंद होते ही वैक्लपिक मार्ग पर दबाव बढ़ गया है। जिससे जगह-जगह जाम लगने लगा है। ज्ञात हो कि वसीम जमीन खरीद-फरोख्त का भी काम करते था। साथ ही मेहसौल चौक पर ही उनकी चश्मे की भी दुकान है। हत्या के बाद से ही डर व दहशत का माहौल है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।