warranty run away after open handcuff bihar police jawan follow him बिहार में हथकड़ी खोलकर कस्टडी से वारंटी फरार, पीछा करते रह गए जवान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में हथकड़ी खोलकर कस्टडी से वारंटी फरार, पीछा करते रह गए जवान

मेडिकल जांच के लिए टोटो से पहुंचा वारंटी सौरभ कुमार हाथ से हथकड़ी खोलकर होमगार्डों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार वारंटी को पकड़ने के लिए होमगार्ड जवानों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

Sun, 13 July 2025 09:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मुंगेर
share
बिहार में हथकड़ी खोलकर कस्टडी से वारंटी फरार, पीछा करते रह गए जवान

बिहार पुलिस के कारनामे अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर एक वारंटी पुलिस के सामने ही भाग गया और पुलिस हाथ मलती रह गई है। घटना मुंगेर जिले की है। यहां सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समीप शनिवार की दोपहर मेडिकल जांच के लिए टोटो से पहुंचा वारंटी सौरभ कुमार हाथ से हथकड़ी खोलकर होमगार्डों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार वारंटी को पकड़ने के लिए होमगार्ड जवानों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

कासिम बाजार थाना की पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी संदलपुर फांड़ी निवासी विजय मंडल के पुत्र सौरभ कुमार को न्यायालय के वारंट पर गिरफ्तार किया था। उसे कासिम बाजार थाना द्वारा न्यायालय में उपस्थापन से पूर्व मेडिकल जांच के लिए दो होमगार्ड जवान सदानंद सिंह और शंभू शरण के साथ सदर अस्पताल भेजा गया था। इस संबंध में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त का फरार होना घोर लापरवाही और कर्तव्यहीनता है। मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में लोग झेल रहे गर्मी का सितम, कहां होगी हल्की बारिश; आगे कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार के सरकारी बसों में अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग, किस ऐप पर कैसे करेंगे बुक; जानें
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के घर 4 दर्जन से ज्यादा लोग, पहली बार एआई का इस्तेमाल; राजद का वॉर रूम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।