Party with friends then killed youth by drowning him in pond murder in Bettiah due to money dispute दोस्तों के साथ पार्टी, फिर तालाब में डुबोकर युवक को मार डाला, बेतिया में पैसों के विवाद में हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दोस्तों के साथ पार्टी, फिर तालाब में डुबोकर युवक को मार डाला, बेतिया में पैसों के विवाद में हत्या

मृतक के बहन ने बताया कि पैसों के विवाद में प्यारे उसके भाई बिट्टू को बाइक पर बैठाकर दुर्गाबाग मंदिर में ले गया। वहां तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद प्यारे भागकर अपने घर आ गया।

Mon, 11 Aug 2025 03:32 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिंदुस्तान संवाददाता, बेतिया
share
दोस्तों के साथ पार्टी, फिर तालाब में डुबोकर युवक को मार डाला, बेतिया में पैसों के विवाद में हत्या

बेतिया जिल के नगर थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर निवासी राजू राउत के पुत्र बिट्टू कुमार (18) की दुर्गाबाग पोखरा में डूबा कर हत्या कर दी गई है । घटना रविवार की देर रात की है । एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार की सुबह बिट्टू के शव को पानी से बाहर निकाला है । मृतक के परिजनों ने रुपये के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है । नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि मृतक के शव के नाक के ऊपर कटे व ललाट पर खरोच का हल्का निशान मिला है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं । एफआईआर दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा । गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

मृतक की बड़ी बहन लक्ष्मी देवी ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब दो बजे जगजीवन नगर निवासी धनु कुमार उसके भाई को खोजते घर पर आया था । उस समय बिट्टू काम से घर पर नहीं लौटा था। उसने बिट्टू का मोबाइल नंबर मांगा तो छोटी बहन तन्नी कुमारी ने धनु से बताया कि फोन नहीं लग रहा है। कुछ देर के बाद कठैया से मजदूरी का दस हजार रुपये लेकर बिट्टू घर आया ।

घरवालों ने धनु के आने की बात बताई तो वह धनु से मिलने उसके घर चला गया। वहां पर बिट्टू, धनु और उसके ही मोहल्ले के प्यारे ने मिलकर पार्टी की। इसके बाद तीनों प्यारे के घर चले गए। मृतक की बहन ने कहा कि इसी बीच दोस्तों ने उसके भाई के रुपये की हेरफेर कर दी । रात करीब आठ बजे एक पड़ोसी ने फोन कर बिट्टू के परिजनों को बताया कि प्यारे के घर झगड़ा हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवारी पर फल लाने जा रहे 2 दोस्तों की मौत, बाइक और कार के उड़े परखच्चे
ये भी पढ़ें:पुलिस जीप से खींच पीट-पीटकर हत्या, प्राइवेट पार्ट काटा, आंख फोड़ दी; 10 गिरफ्तार

मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि प्यारे उसके भाई बिट्टू को बाइक पर बैठाकर दुर्गाबाग मंदिर में ले गया। वहां तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद प्यारे भागकर अपने घर आ गया। रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली की दुर्गाबाग पोखर में उसके भाई को डूबा कर मार दिया गया है। तब वे लोग पूछताछ करने प्यारे के घर पर गए। लेकिन प्यारे के घर वालों ने गाली गलौज करके भगा दिया। इसके बाद वे लोग मोहल्ले के लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रात करीब एक बजे नगर थाना की पुलिस को सूचना दी गई। रात दो बजे एसडीआरएफ की टीम आई। घंटों खोजबीन के बाद सुबह करीब छह बजे तालाब से शव बराबर किया गया ।

जगजीवन नगर निवासी बिट्टू कुमार मजदूरी करता था । वह चार भाइयो में दूसरे नंबर पर था । जीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंची बड़ी बहन लक्ष्मी देवी ने बताया कि भाई जब घर लौटा तो उससे बताई की धनु आपसे मिलने आया था। वह कुछ देर बाद धनु से मिलने के लिए घर से निकल गया। बिट्टू, धनु और प्यारे ने मिलकर पार्टी शुरू की । पार्टी के दौरान ही बिट्टू ने मोतिहारी में रहने वाले अपने मौसेरे भाई विशाल कुमार को वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल पर उसने अपने मौसेरे के भाई को पार्टी का पूरा सीन दिखाया । उस समय वह काफी खुश था। बाद में घटना की जानकारी मिली की भाई को पानी में डूबा कर मार दिया गया है । रात के ही तालाब पर उमड़ पड़ी थी लोगो की भीड़ ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन को राखी पर बुलाने जा रहे भाई की गोली मारकर हत्या, रेस्टोरेंट संचालक का मर्डर
ये भी पढ़ें:वहां धर्म पूछा, यहां जाति देखी; बेटी ने पति के खून पर पापा को दी हत्या की धमकी
ये भी पढ़ें:पति ने गला काटा, चैन नहीं आया तो छाती पर वार किए; पत्नी का मायके में मर्डर

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। लोगों अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे , लेकिन कुछ पता नहीं चला। मौके पर नगर थाना के दारोगा मुन्ना सिंह, प्रदीप कुमार, मोहम्मद सैयद हसन दल बल के साथ मौजूद थे । पुलिस की सूचना पर रात करीब दो बजे लौरिया से एसडीआरएफ की टीम दुर्गाबाग पहुंची। चार घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार की सुबह तालाब से शव को निकाला गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।