2 friends going to buy fruits for somvari died bike and car blown to pieces in sasaram bihar सोमवारी पर फल लाने जा रहे 2 दोस्तों की मौत, टक्कर में बाइक और कार दोनों के उड़े परखच्चे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सोमवारी पर फल लाने जा रहे 2 दोस्तों की मौत, टक्कर में बाइक और कार दोनों के उड़े परखच्चे

बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा इलाज के दौरान मर गया।

Mon, 4 Aug 2025 12:16 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
सोमवारी पर फल लाने जा रहे 2 दोस्तों की मौत, टक्कर में बाइक और कार दोनों के उड़े परखच्चे

बिहार के सासाराम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना आरा-सासाराम मुख्य पथ पर सोमवार सुबह संझौली थाना क्षेत्र के बैरी गांव के समीप हुई। जहां बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मतुली गांव निवासी पप्पू कहार के 18 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार और विमलेश पासवान के 17 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक सुबह बाजार फल खरीदने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।