पुलिस जीप से खींच पीट-पीटकर हत्या, प्राइवेट पार्ट काटा, आंख फोड़ दी; पुलिस ने 10 को दबोचा
उग्र भीड़ ने जब प्रीत मांझी को पुलिस की गाड़ी से उतरा और उसकी पिटाई करने लगे तो पुलिस बैकअप लाने चली गई। इस दौरान भीड़ ने पहले प्रीत मांझी को लाठी डंडे से पीटकर मार डाला।

बिहार के गया जी में एक युवक की ओझा के आरोप में बर्बरता से हत्या कर दी गयी। अतरी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव की घटना है। भीड़ ने उसे पुलिस की गाड़ी से खींचकर न सिर्फ मार दिया बल्कि प्राइवेट पार्ट भी काट दिया और आंख भी फोड़ दी। 45 वर्षीय प्रीत मांझी की हत्या मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हत्या की इस घटना से इलाके के लोग स्तब्ध है। शनिवार की शाम को ओझा गुनी के आरोप में प्रीत मांझी कि पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस अभिरक्षा से खींचकर हत्या कर दी
प्रीत मांझी को आजाद नगर गांव के ग्रामीणों ने उसके ससुराल बैरका से शनिवार को बुलाया और फिर उसे बंधक बना लिया। बंधक बनाए जाने की सूचना पर अतरी थाने की पुलिस पहुंची और उसे बंधक से मुक्त कर लिया। लेकिन, उग्र भीड़ ने प्रीत मांझी को पुलिस की गाड़ी से उतार लिया और फिर उसे पीट-पीट कर मार डाला। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस कोशिश करती तो प्रीत मांझी की जान बच सकती थी।
प्राइवेट पार्ट काटा, आंख फोड़ दी
उग्र भीड़ ने जब प्रीत मांझी को पुलिस की गाड़ी से उतरा और उसकी पिटाई करने लगे तो पुलिस बैकअप लाने चली गई। इस दौरान भीड़ ने पहले प्रीत मांझी को लाठी डंडे से जमकर पीटा फिर उसके जुबान और प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट कर आंखें फोड़ दी। इधर, आधे घंटे बाद जब पुलिस दोबारा आजाद नगर गांव पहुंची। लेकिन, तबतक प्रीत मांझी की मौत हो चुकी थी। रविवार की दोपहर प्रीत मांझी का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके गांव आया।
बोले अधिकारी
प्रीत मांझी की हत्या मामले में नामजद 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के गांव जाकर लौटने मामले की जांच की जा रही है, सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र कुमार सिंह, डीएसपी
गांव छोड़ भागे मर्द, घर में सिर्फ बच्चे और महिलाएं
प्रीत मांझी की हत्या के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की कार्रवाई के डर से मर्द गांव छोड़कर भाग चुके है। घर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे बचे है। इधर, पुलिस ने दावा किया है कि हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।




साइन इन