वहां धर्म पूछा, यहां जाति देखी; बेटी ने पति के मर्डर पर पापा को दी हत्या की धमकी, कहा- मारकर मर जाऊंगी
दरभंगा में 5 अगस्त को राहुल कुमार की हत्या के बाद बदहवास उनकी पत्नी तनु प्रिया झा ने धमकी दी है कि अगर एक महीने में पति के हत्यारों को फांसी नहीं दी गई तो वो उनका मर्डर करने के बाद खुद भी सुसाइड कर लेंगी।

दरभंगा में डीएमसीएच नर्सिंग कॉलेज के छात्र राहुल कुमार की हत्या के बाद से बदहवास राहुल की नवविवाहिता बीवी तनु प्रिया झा ने धमकी दी है कि उनके पति के हत्यारों को एक महीने के अंदर फांसी की सजा नहीं मिली तो वो हत्यारों का खून करके खुद भी सुसाइड कर लेंगी। तनु ने मीडिया से कहा कि पहलगाम में लोगों का धर्म पूछकर मारा गया और यहां उनके पति की जाति देखकर हत्या कर दी गई। बता दें कि तनु प्रिया के पिता प्रेम शंकर झा ने 5 अगस्त को राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन महीने पहले 5 मई को ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। तनु ब्राह्मण है, जबकि राहुल पिछड़ी जाति से थे।
तनु प्रिया झा पति के हत्या को लेकर कई मीडिया चैनलों से बात कर रही हैं। उन्होंने धमकी दी है कि एक महीने के अंदर सीबीआई जांच नहीं होती है और हत्यारों को फांसी नहीं होती है तो वह खुद हत्या में शामिल लोगों का मर्डर करके आत्महत्या कर लेंगी। राहुल कुमार नर्सिंग कॉलेज में सेकेंड ईयर का छात्र था और तुन उसी कॉलेज में उसकी जूनियर छात्रा है।
दरभंगा के DMCH कैंपस में छात्र की हत्या; लव मैरिज से नाराज ससुर ने मारी गोली
तन्नु का मायका सहरसा और ससुराल सुपौल जिले में है। पति की हत्या के बाद तनु ससुराल चली गई हैं। वह हत्या के लिए अपने पिता समेत ससुराल के अन्य लोगों एवं परिवार के करीबियों को दोषी ठहराती है। तनु पिता सहित भाई व परिवार के अन्य सदस्यों को खुद सजा देने की बात भी कह रही हैं। वह कह रही हैं कि जब उसका पति ही नहीं रहा तो वह जीकर क्या करेगी। इसलिए वह सभी को सजा देने के बाद खुद को भी खत्म कर लेगी।
दरभंगा में बाल कैदी ने की आत्महत्या, लड़की के अपहण में था बंद; धराने के 6ठे दिन लगाई फांसी
तन्नु कहती है कि ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। पति ने उसे बचाया। उसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज किया। ससुराल वालों के खिलाफ तनु ने प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया था। ससुराल के लोग दोनों को धमकी देते थे। बेटी के प्रेम विवाह से प्रेम शंकर झा काफी नाराज थे। राहुल की हत्या के बाद मौके पर मौजूद नर्सिंग के छात्रों ने प्रेमशंकर झा की जमकर पिटाई कर दी थी। जख्मी हालत में उन्हें डीएमसीएच से पटना रेफर कर दिया गया था।




साइन इन