Brother shot dead going to invite sister on Raksha Bandhan Siwan restaurant owner murder बहन को राखी पर बुलाने जा रहे भाई की गोली मारकर हत्या, सीवान में रेस्टोरेंट संचालक का मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बहन को राखी पर बुलाने जा रहे भाई की गोली मारकर हत्या, सीवान में रेस्टोरेंट संचालक का मर्डर

सीवान जिले के जीरादेई में रेस्टोरेंट संचालक विपेंद्र सिंह की अज्ञात अपराधियों ने रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी। विपेंद्र रक्षाबंधन पर अपनी बहन को बुलाने के लिए जा रहे थे। हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

Sat, 9 Aug 2025 09:36 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, जीरादेई (सीवान)
share
बहन को राखी पर बुलाने जा रहे भाई की गोली मारकर हत्या, सीवान में रेस्टोरेंट संचालक का  मर्डर

बिहार के सीवान जिले में रक्षाबंधन पर बहन को राखी बांधने के लिए बुलाने जा रहे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात जीरादेई थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित गैस गोदाम के समीप शुक्रवार देर शाम को हुई। मृतक की पहचान जीरेदेई निवासी 45 वर्षीय विपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। विपेंद्र रेस्टोरेंट संचालक थे। रात में जब राहगीर रास्ते से गुजर रहे थे, तब घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। लोगों ने गैस गोदाम के समीप सूनसान जगह पर शव देखकर शोर मचाना शुरू किया। इससे आसपास के सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ग्रामीणों का कहना था कि किसी को हत्या की आशंका नहीं थी। मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर खून के निशान दिखाई दे रहे थे। इससे मालूम चलता है कि उसके शरीर पर कई जगहों पर जख्म किया गया था। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गला रेतकर युवक की हत्या, जिस्म के कई हिस्से काटे; भागलपुर में खूनी कांड

थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने मामले की जांच की। घटना के बाद जहां पूरे थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, रेस्टोरेंट संचालक की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद पुलिस ने थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहतास में मंदिर के महंत की हत्या; छुट्टी नहीं देने पर पुजारी ने मार डाला

एसडीपीओ मैरवा गौरी कुमारी का कहना है कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान के सदर अस्पताल भेज दिया है। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गोली मारकर की ही हत्या किए जाने की बात बताई है। पुलिस कारणों को लेकर जांच कर रही है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।