संविधान के नाम पर भ्रमित कर रहा विपक्ष, राहुल गांधी कब माफी मांगेंगे? भीम समामगम में गरजे चिराग
चिराग पासवान ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के वक्त भी संविधान के नाम पर इंडिया गठबंधन ने लगातार लोगों को भ्रम में डालने की पूरी कोशिश की। लेकिन जनता ने उनकी बात नहीं मानी और मोदी जी को समर्थन देकर सरकार बनवाई।

नरेंद्र मोदी सरकार में फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने विपक्षी दलों(कांग्रेस, राजद, वामदल) पर बड़ा आरोप लगाया है। लोजपा आरवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि विपक्ष संविधान के नाम पर देश को भ्रमित कर रहा है। कहा है कि कांग्रेस ने इमर्जेंसी थोप कर संविधान की हत्या की उसके लिए लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी देश की जनता से कब माफी मांगेगे। नालंदा के राजगीर में आयोजित भीम समागम संकल्प सभा में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाने की अपील की।
चिराग पासवान ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के वक्त भी संविधान के नाम पर इंडिया गठबंधन ने लगातार लोगों को भ्रम में डालने की पूरी कोशिश की। लेकिन जनता ने उनकी बात नहीं मानी और मोदी जी को समर्थन देकर सरकार बनवाई। एक बार फिर विधानसभा चुनाव के पहले यह आशंका फैलाई जा रही है कि एनडीए की सरकार बनी तो संविधान को बदल देंगे और आरक्षण समाप्त कर देंगे। राहुल गांधी इन दिनों संविधान की लाल किताब लेकर घूमते रहते हैं और इसे लहराते रहते हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी जी ने आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या करने का काम किया। इसके लिए देश से माफी कब मांगेंगे, पहले यह बताएं।
जो लोग इंडी गठबंधन का समर्थन करते हैं वे आपातकाल के भुक्तभोगी हैं। ये लोग इमर्जेंसी में जेल गए थे। आज उसी कांग्रेस के साथ राजनीति कर रहे हैं। जय प्रकाश जी ने संपूर्ण क्रांति का नारा कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ने के लिए दिया गया था। तब लालू यादव उनके साथ थे। आज जेपी को अपमानित करने वाली कांग्रेस के साथ हैं।
तेजस्वी पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि वे आज कमल बांट देंगे। जब पावर में थे उसी कलम से नौकरी देने के लिए लोगों की जमीन लिखवा लिए। फिर लालच दे रहे हैं। इस बार ना जानें क्या लिखवा लेंगे।
चिराग पासवान ने 2020 में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा दिया तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो गया। आज फिर चिराग पासवान बिहार लौटना चाहता तो फिर से उनकी पीड़ा बढ़ गई है। हमारा खून का एक एक कतरा बिहार के लिए है। जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक संविधान और आरक्षण को कोई खतरा नहीं है। जो लोग अपने परिवार को आगे बढ़ाने की सोच रखते हैं उन्हें चिराग पासवान से खतरा है।




साइन इन