Mallikarjun Kharge on NDA target for calling Bihar small state Samrat Choudhary Chirag Paswan angry बिहार को छोटा-मोटा राज्य बताने से एनडीए के निशाने पर मल्लिकार्जुन खरगे, सम्राट और चिराग भड़के, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार को छोटा-मोटा राज्य बताने से एनडीए के निशाने पर मल्लिकार्जुन खरगे, सम्राट और चिराग भड़के

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार को छोटा-मोटा राज्य बताने की निंदा की है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसे बिहार वासियों का अपमान करार दिया।

Wed, 25 June 2025 08:31 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार को छोटा-मोटा राज्य बताने से एनडीए के निशाने पर मल्लिकार्जुन खरगे, सम्राट और चिराग भड़के

बिहार में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के बीच खींचतान जारी है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एनडीए नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि खरगे ने बिहार को छोटा-मोटा राज्य कहा है। सम्राट ने इसकी निंदा की। साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खरगे पर बिहार वासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

सम्राट चौधरी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि खरगे अपने बयान में बिहार को छोटा-मोटा राज्य बता रहे हैं। सम्राट ने कहा, “ खरगे गांधी के प्रथम सत्याग्रह की भूमि और देश को प्रथम राष्ट्रपति देने वाले बिहार का महत्व नहीं जानते हैं। बिहार छोटा मोटा राज्य नहीं, बल्कि यह वह भूमि है जहां से लोकतंत्र की नींव पड़ी, जहां बुद्ध और महावीर ने ज्ञान का प्रकाश फैलाया और जेपी ने आपातकाल के खिलाफ आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ी।”

वहीं, लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बिहार को छोटा - मोटा राज्य कहकर संबोधन करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अशोभनीय है। यह केवल बिहार नहीं, बल्कि इसकी गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और जनमानस का अपमान है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, " बिहार छोटा राज्य नहीं, बल्कि कांग्रेस की मानसिकता छोटी है। इस प्रकार का बयान न केवल बिहारवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को भी उजागर करता है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की राजनीति में 'गब्बर' की एंट्री, सम्राट चौधरी ने लालू को बताया विलेन

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आपातकाल को लेकर भी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का वह काला अध्याय याद दिलाता है, जब सत्ता की लालसा में संविधान को कुचल दिया गया था। यह वही दिन था जब कांग्रेस ने साबित कर दिया कि उसके लिए लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों से अधिक महत्वपूर्ण केवल सत्ता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।