On controversy voter verification Chirag Paswan said Mahagathbandhan already accepted defeat वोटर वेरिफिकेशन पर किचकिच पर चिराग पासवान बोले- महागठबंधन ने पहले ही हार मान ली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वोटर वेरिफिकेशन पर किचकिच पर चिराग पासवान बोले- महागठबंधन ने पहले ही हार मान ली

ने कहा कि विपक्ष के दलों को किसी भी व्यवस्था या संस्थान पर भरोसा नहीं रहा। वोटर वेरिफिकेशन एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें कोई फर्जीवाड़ा नहीं होता।

Sun, 29 June 2025 01:43 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
वोटर वेरिफिकेशन पर किचकिच पर चिराग पासवान बोले- महागठबंधन ने पहले ही हार मान ली

चुनाव आयोग की ओर से गहन मतदाता पुनरीक्षण पर जारी सियासत को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि महगठबंधन ने पहले ही हार मान ली है। इसी वजह से हर काम को साजिश की नजर से देखते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सुनिश्चित करना चाहता है कि एक भी फर्जी वोटर नहीं रहे। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि बिहार के लोग फिर से जंगलराज नहीं आने देंगे।

जय भीम महासम्मेलन में शामिल होने राजगीर जाने से पहले चिराग पासवान ने पटना में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दलों को किसी भी व्यवस्था या संस्थान पर भरोसा नहीं रहा। वोटर वेरिफिकेशन एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें कोई फर्जीवाड़ा नहीं होता। लेकिन विपक्ष को इसमें वोटर से साथ साजिश करने का आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश को अराजकता की ओर ले जा रहा है। पासवान ने कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया है। समय-समय पर इसे अपनाया जाता है। विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सियासत का सुपर संडे; तेजस्वी, चिराग, कुशवाहा मैदान में; वक्फ और शिवाजी पर जुटान

तेजस्वी यादव के सीएम कैंडिडेट वाले सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि जनता तय करती है कि सीएम कौन बनेगा। बिहार की जनता फिर से जंगलराज लाने नहीं जा रही है। तेजस्वी यादव अपने से जो चाहें बन जाएं। हालांकि, महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार कौन होगा यह उनका आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि 1990 का वो दशक जब राजद और लालू परिवार ने बिहार को बर्बाद किया। वो यादें हर बिहारी के जेहन में हैं, जिन्होंने उस प्रताड़ना को झेला है। 2005 के बाद जन्मे युवाओं को उस समय की स्थिति के बारे में बताने की जरूरत है। पासवान ने कहा कि राजद ने बिहार के लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरएसएस-बीजेपी वाले गरीबों का वोटिंग राइट छीनना चाहते: तेजस्वी यादव

बताते चलें कि तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग के वोटर वेरिफिकेशन अभियान पर सवाल उठाया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह महागठबंधन के वोटरों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश है। 25 दिनों में 8 करोड़ वोटरों के घर जाकर यह काम कैसे होगा। बड़ी बात यह कि कितने लोगों के पास उनके माता, पिता का बर्थ सर्टिफिकेट उपलब्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ही सीएम फेस; अखिलेश सिंह के बाद कांग्रेस के कन्हैया कुमार भी समर्थन में
ये भी पढ़ें:कलम बांट नौवीं फेल बिहार का राजा नहीं बन सकता, तेजस्वी पर पीके का तीखा वार
ये भी पढ़ें:तेजस्वी अबकी अईहें, कोय एकरा सँ बेहतर नहीं; आरजेडी का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।